विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2018

FIFA WORLD CUP 2018: 'ये' हैं फुटबॉल विश्व कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, इस बार बनेगा 'नया रिकॉर्ड'

FIFA WORLD CUP 2018: 'ये' हैं फुटबॉल विश्व कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, इस बार बनेगा 'नया रिकॉर्ड'
मिस्र के गोलची एसाम-अल-हैदरी
  • मिस्र के गोलची एसाम-अल-हैदरी तोड़ेंगे सभी रिकॉर्ड!
  • तीन टीमों के कोचों से भी बड़े हैं उम्र में
  • मेक्सिको के राफेल मरकुएज दूसरे नंबर पर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

21वें फीफा विश्व कप शुरू होने में बहुत ही कम समय बचा है. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं. खिलाड़ी और मैनेजर कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं. टूर्नामेंट में मिस्र के गोलची और कप्तन एसाम-अल-हैदरी टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बने हुए हैं. और वजह है उनकी उम्र का होना. जिस उम्र में पहुंचने से काफी पहले ही जहां खिलाड़ी खेल को अलविदा कह देते हैं, वहीं एसाम-अल-हैदरी अपने खेल से विशेषज्ञों सहित बाकी टीमों के भी होश उड़ाए हुए हैं. वास्तव में हैदरी विश्व कप में हिस्सा ले रही तीन टीमों के कोचों से भी बड़े हैं. 

चलिए पहले आपको विश्व कप में हिस्सा ले रहे दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के बारे में बताते हैं. यह खिलाड़ी हैं मेक्सिको के राफेल मरकुएज हैं. यह वेटरन खिलाड़ी मेक्सिको के लिए 144 मैच खेल चुके है. लेकिन थोड़ा आश्चर्य की बात यह है कि इन मैचों में उन्होंने अभी तक 18 ही गोल किए हैं. राफेल सेंट्रल मिडफील्डर, स्वीपर या डिफेंसिव मिडफील्डर की भूमिका में मैदान पर उतरते हैं. लेकिन इस उम्र में इनकी फिटनेस ऐस है कि युवा खिलाड़ी भी शर्मा जाएं. लेकिन मिस्र के अल हैदरी तो अपने खेल से दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या लियोनेल मेसी अर्जेंटीना को तीसरी बार विश्व कप जिता पाएंगे
 

वास्तव में इस विश्व कप में भागीदारी के साथ ही एसाम-अल-हैदरी विश्व कप कप में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जाएंगे. चलिए पहले आपको अभी तक फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा लेने वाले अभी तक के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बता देते हैं. 

************************************************

उम्र                                             नाम                            देश                         साल
43 साल, 3 दिन                       फ्रॉयड मोंड्रागोन              कोलंबिया                2014
42, 1 महीना, 8 दिन                 रोजर मिला                     कैमरून                  1994
41 साल                                  पेट जेनिंग्स                    उत्तरी आयरलैंड         1986
40 साल, 9 महीने, 19 दिन          पीटर शिल्टोन                इंग्लैंड                     1990
40 साल, 4 महीने, 13 दिन        डिनो जोफ                       इटली                     1982

***************************************************
 

VIDEO: भारत के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में फुटबॉल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

लेकिन ऊपर बताए गए तमाम रिकॉर्डों पर मिस्र के गोलची एसाम-अल-हैदरी पानी फेरने जा रहे हैं. फिलहाल मिस्र गोलची हैदरी जब इस विश्व कप में मैदान पर उतरेंगे, तो उनकी उम्र 45 साल और 150 दिन होगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com