विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

फीफा ने इस खिलाड़ी पर लगाया 30,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना, जानें वजह...

फीफा ने इस खिलाड़ी पर लगाया 30,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना, जानें वजह...
रूस विश्व कप में ग्रुप चरण का अपना शुरुआती मैच 19 जून को मिस्र के खिलाफ सेंट पीटर्सबर्ग में ही खेलेगा.
जेनेवा:

विश्व कप शुरू होने से पांच सप्ताह पहले फीफा ने सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गये एक मैच के दौरान फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ प्रशंसकों की नस्ली टिप्पणी के लिये रूसी फुटबाल महासंघ पर 30,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना लगाया है. फ्रांस की मार्च में रूस में खिलाफ मैत्री मैची में 3-1 से जीत के दौरान पॉल पोग्बा सहित अश्वेत खिलाड़ियों के लिये नस्ली टिप्पणी की गयी. यह मैच उस स्टेडियम में खेला गया जहां विश्व कप के सात मैच होने हैं. 

फीफा ने कहा कि उसके अनुशासनात्मक पैनल ने इस घटना को गंभीरता से लिया हालांकि इसमें बहुत कम प्रशंसक शामिल थे. नस्ल विरोधी समूह ‘किक इट आउट’ का कहना है कि फीफा के ‘‘कड़ी कार्रवाई नहीं कर पाने के कारण आगे भी उन मैचों में अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ नस्ली टिप्पणियां की जा सकती हैं जिनमें रूस खेल रहा हो.’’ 

गौरतलब है कि रूस विश्व कप में ग्रुप चरण का अपना शुरुआती मैच 19 जून को मिस्र के खिलाफ सेंट पीटर्सबर्ग में ही खेलेगा. मेजबान देश इसके अलावा ग्रुप ए में सऊदी अरब और उरूग्वे से भी भिड़ेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com