विज्ञापन

गोल सेलिब्रेशन में टनल में कूदा, गोल भी नहीं मिला

जेसी मारान्हाओ सेलिब्रेशन के दौरान एडवर्टाइजमेंट बोर्ड के ऊपर से कूदने के बाद सुरंग में गिर गए.

गोल सेलिब्रेशन में टनल में कूदा, गोल भी नहीं मिला
Jacy Fell Into Tunnel Goal Celebration

फुटबॉल मुकाबले में गोल करने के बाद आपने खिलाड़ियों को सेलिब्रेशन करते हुए देखा होगा. कई दिग्गज फुटबॉलरों के सेलिब्रेशन दुनिया भर के फैंस फॉलो करते हैं. लेकिन ब्राजील के क्लब फुटबॉल के एक मुकाबले के दौरान जेसी मारान्हाओ ने शायद सबसे खराब सेलिब्रेशन किया है. एक तो वह सेलिब्रेशन के दौरान सुरंग में गिरे और खुद को चोटिल किया, दूसरा वह जिसे गोल समझ कर, सेलिब्रेट कर रहे थे, उसे ऑफ साइड करार दे दिया गया था. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

29 साल के डिफेंडर जेसी मारानहाओ ने कोरिटिबा के लिए शापेकोएन्से के खिलाफ़ मुकाबले में हेडर से गोल किया था. उनकी टीम 41वें मिनट में 1-0 से आगे थी. इस गोल को सेलिब्रेट करने के लिए वह दौड़कर फैंस की तरफ गए. इस दौरान उन्होंने वह जब  एडवरटाइज़मेंट बोर्ड के ऊपर से कूदे तो सीधे मैदान के नीचे लॉकर रूम की सीढ़ियों वाली टनल में चले गए. इस अजीब घटना से स्टेडियम में मौजूद लोग हैरान रह गए, और बाद में डिफेंडर को गिरने से चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा.

जेसी मारानहाओ इस बात से राहत की सांस ले सकते थे, वो गोल करने में सफल रहे थे, लेकिन इसे दुर्भाग्य कहिए या कुछ और, जिसे गोल समझकर उन्होंने सेलिब्रेट किया और खुद को चोटिल किया, उस गोल को VAR ने ऑफसाइड करार दिया और उसे नामंज़ूर कर दिया गया. जेसी मारानहाओ को हाफ़-टाइम के तुरंत बाद उसे सब्स्टीट्यूट कर दिया गया.

वहीं मुकाबले के बाद जैसी ने कहा,"मेरा पैर वहां मुड़ गया. थोड़ा दर्द है, लेकिन मैं ठीक हूं." जेसी ने आगे कहा,"सेंटर-बैक शायद ही कभी गोल करते हैं. इसलिए जब गोल किया तो मैं अपना होश खो बैठा."

यह पहली बार नहीं है जब क्यूरिटिबा के कोटो परेरा स्टेडियम में ऐसी घटना हुई है. 2014 में, कैमरून के स्ट्राइकर जोएल बैरियर के ऊपर से कूदे थे और इसी टनल में गिर गए थे. हालांकि, जोएल का गोल अमान्य नहीं था और वह साओ पाउलो के ख़िलाफ़ मैच पूरा कर पाया थे. 

ब्राज़ील के पत्रकार लियोनार्डो मेंडेस जूनियर ने बाद में दोनों घटनाओं के बीच एक अनोखा कनेक्शन बताया.  उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "एक डिटेल है जो इसे और भी अविश्वसनीय बनाती है." "जो सिक्योरिटी गार्ड जंप को रोकने की कोशिश करता है, वह वही हैं जो जोएल के दौरान थे."

यह भी पढ़ें: 'टीम की सोच अलग' जहीर खान ने लगातार नजरअंदाज हो रहे मोहम्मद शमी को दिया साफ संदेश

यह भी पढ़ें: जब 235 बनाने पर भी एंडरसन ने मारा था कोहली पर ताना, भड़क गए थे अश्विन, दिग्गज ने अब किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Football, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com