Argentina vs Cape Verde , Lionel Messi : केप वर्डे के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से जीत मिली, इस जीत में अर्जेंटीना के मेसी ने इतिहास रच दिया .अर्जेंटीना के मेसी अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में 30 मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा मेसी वर्ल्ड कप में 20 गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने काइलियन एम्बाप्पे से अपनी बढ़त और बना ली है. बता दें कि मैच में मेसी ने 29वें मिनट में एक गोल किया और टीम को बढ़त दिलाने में सफल रहे थे.

मेसी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में 20 गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं
- लियोनेल मेसी — 20 गोल
- किलियन एम्बाप्पे — 18 गोल
- मिरोस्लाव क्लोज़ — 16 गोल
- रोनाल्डो — 15 गोल
- गर्ड मुलर — 14 गोल
- हैरी केन — 13 गोल
- जस्ट फोंटेन — 13 गोल
लियोनेल मेसी
- इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने वर्ल्ड कप में 20 गोल किए.
- इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने लगातार 8 वर्ल्ड कप मैचों में गोल किए.
- इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने वर्ल्ड कप में 14 अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ गोल किए.
- इतिहास के पहले खिलाड़ी जिन्होंने वर्ल्ड कप में 9 असिस्ट पूरे किए.
- इस वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 7 गोल.
That control from Lionel Messi is simply out of this world.
— Football Xtra (@FootballXtra365) July 3, 2026
Then again… so is Messi himself. He's definitely not from this planet.👽🐐 https://t.co/7hOrU3F4MR
Lionel Messi with MORE stunning stats! 🔥
— Match of the Day (@BBCMOTD) July 4, 2026
He's the first player to score at least seven goals in two different World Cups and extends his record run of netting in consecutive games in the competition to eight. pic.twitter.com/IiS1LUqDJt
मेसी ने 29वें मिनट में गोल दागा, अर्जेंटीना की जीत
केप वर्डे के लिए यह मैच काफी अहम रहा, केप वर्डे ने शानदार खेल दिखाकर अर्जेंटीना की टीम काफी परेशान किया लेकिन आखिर में अर्जेंटीना यह मैच 3-2 से जीतने में सफल रही. इस मैच में मेसी ने 29वें मिनट में गोल दागा, जिससे पहले हाफ में अर्जेंटीना को 1-0 बढ़त मिली, मेसी को मिडफ़ील्ड से लिसैंड्रो मार्टिनेज़ से एक शानदार लंबी बॉल मिली, मेसी ने उसे रिसीव किया और फिर अपने बाएं पैर से दूसरे टच में, बहुत कम एंगल से गोल कर दिया. इस गोल के साथ अर्जेंटीना के लिए उम्मीद बढ़ी थी. अर्जेंटीना की ओर से लियोनेल मेस्सी , लिसेंड्रो मार्टिनेज और क्रिस्टियन रोमेरो ने गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और टीम को राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में मदद की.
🚨 HISTORY CREATED BY LIONEL MESSI 😍 🐐
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2026
- First player ever in World Cup history to score 20 goals.
- Most Assist in World Cup history. pic.twitter.com/ZfS3kAvlyW
केप वर्डे ने की कोशिश, 120 मिनट तक चला मैच
केप वर्डे को हराने के लिए अर्जेंटीना को काफी मशक्कत का सामना करा, मैच पूरे 120 मिनट से अधिक चला, एस्ट्रा टाइम तक गए इस मैच को आखिर में अर्जेंटीना जीतने में सफल रहा लेकिन केप वर्डे के खिलाड़ियों ने जो कोशिश की उसने मैच को रोमांच चरम पर पहुंचा दिया था. केप वर्डे की ओर से डेरोय डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल किया तो मैच को बराबरी पर ला दिया था, इसेक बाद 103वें मिनट में सिडनी लोप्स काब्रेल ने गोल दागकर अर्जेटीना को चौंका दिय था.
महज 5 लाख की आबादी वाला केप वेर्दे ने अर्जेंटीना को चौंकाया
महज 5 लाख की आबादी वाला केप वर्डे की टीम ने मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में अपने खेल से हर किसी को दिल जीतने में सफल रहा है. इस मैच से पहले ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना की टीम आसानी के साथ इस टीम को हरा देगी लेकिन केप वेर्दे के खिलाड़ियों ने एक ऐसा खेल दिखाया जिसने दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी मोटिवेट करेगा.
केप वर्डे की टीम इस मैच में मजबूत इरादे के साथ मैदान पर उतरी थी जिसका उदाहरण मैच में उस समय देखने को मिला जब मैच के लिए दो बार 15-15 मिनट का अतिरिक्त समय लिया गया, लेकिन किस्मत मेसी के अर्जेटीना के साथ थी, आखिर में अर्जेटीना यह मैच जीतने में सफल रही लेकिन केप वेर्दे के खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को पूरी दुनिया याद रखेगी. मेसी इस मैच में भी अर्जेंटीना के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, लेकिन असली समां तो केप वर्डे ने बांधा, वैसे, बोर्गस अगर आत्मघाती गोल नहीं करते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.
अर्जेंटीना vs केप वर्डे के बीच मैच का कुछ ऐसा था रोमांच
- अर्जेंटीना ने पहला गोल किया.
- केप वर्डे ने बराबरी की।.
- 90 मिनट के बाद मैच ड्रॉ रहा.
- अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में दूसरा गोल किया.
- - केप वर्डे ने बराबरी की.
- - अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में जीत दिलाने वाला गोल किया.
Whatever happens from here on in.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) July 3, 2026
Remember the name “CAPE VERDE”
What a team and what a show they have put on so far this World Cup. #FIFAworldcup
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं