यो-यो डाइटिंग को वेट साइकल भी कहते हैं, जिसके अन्तर्गत वज़न घटाने और बढ़ाने की प्रक्रिया को जारी रखा जाता है। अक्सर लोग इसे पाने के लिए खाना छोड़ते हैं, एक जैसी बोरिंग डाइड का अनुसरण करते हैं और फिर भूख लगने या कम कैलोरी लेने के कारण इसे बंद कर देते हैं। इस तरह की डाइट को फॉलो करने से शरीर को कई कारणों से काफी नुकसान पहुंचता है।
आप ऐसी डाइट या रूटीन फॉलो करते हैं, जो तेज़ी से आपका वज़न कम कर दे, जिसमें बॉडी फैट के साथ-साथ मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचता है। इसके साथ ही यह आपकी मेटाबॉलिक रेट को भी गिरा देती है और बहुत जल्द ही आप अपनी पुरानी खाने की आदतों और लाइफ स्टाइल पर आ जाते हैं।
Ashwagandha Side Effects: इन 8 लोगों को नहीं खाना चाहिए अश्वगंधा, अश्वगंधा के नुकसान
इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्स...
कैसे रोकें उल्टियां, ताकी ट्रैवल के दौरान न हो परेशानी, 7 घरेलू नुस्खे
Weight Loss: इन 3 असरदार Diet Tips से वजन कम होगा, गायब हो जाएगा बैली फैट...
Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे
अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...
Diabetes: कैसे आंवला करेगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, आंवला के फायदे
इस तरह की डाइटिंग से होने वाले प्रभावों को हम अच्छे से जानते हैं, लेकिन इनमें से एक को अच्छे से व्यवस्थित किया जा सकता है। अध्ययन के अनुसार, जो कि अमेरिका जरनल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में ऑनलाइन दिया गया कि डाइटिंग से वज़न का बार-बार बढ़ना और घटना आपको कैंसर के खतरे से दूर रखेगा। शोधकर्ताओं ने पाया कि वेट साइकल, जिसमें बार-बार वज़न घटाया और बढ़ाया जाता है से पुरुषों और महिलाओं में कैंसर होने का खतरा नहीं रहता।
नए अध्ययन के अनुसार, वज़न कम करने के लिए लोगों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, हालांकि इससे वज़न बाद में दोबारा से बढ़ सकता है। पशुओं और मनुष्यों पर हुए पिछले अध्ययनों से पता लगा था कि वेट साइकल बायोलॉजिकल (जैविक) प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी, लेबोरेटरी सर्विसेज, स्ट्रेटजिक निदेशक, प्रमुख शोधकर्ता विक्टोरिया स्टेविन्स का कहना है कि, “हमारी जानकारी के लिए किया गया यह अध्ययन सबसे बड़ा और सबसे विस्तृत था, जिसे आश्वासन देने वाला होना चाहिए।”
फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है अलसी, खाएं तो जरा संभल कर...
कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक, भारत में बनने वाली 10 मज़ेदार व्यंजनों की विधियां
ओट्स खाने के हैं कई फायदे, होता है वजन कम...
Garam Masala Benefits: मसालों का यह लजीज मेल आपकी सेहत के लिए भी है फायदेमंद
स्टेविन्स का कहना है कि, “जांच में पता लगा है कि ज़्यादा वज़न और मोटापे से ग्रस्त लोगों को, जो पहली बार वज़न घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी क्षमता को लेकर डराना नहीं चाहिए।" शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान 132, 000 पुरूषों और महिलाओं पर वेट साइकल और कैसंर की जांच की।
अध्ययन में भाग लेने वाले पुरुषों और महिलाओं की उम्र 50-74 साल के बीच थी। 17 साल के अध्ययन के बीच 25000 लोगों में कैंसर की समस्या देखने को मिली, लेकिन शोधकर्ताओं को वेट साइकल और कैंसर के खतरे के बीच कोई लिंक नहीं मिला।
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं