रेफ्रिजरेटर, जिसे हम आम भाषा में फ्रिज कहते हैं. फ्रिज का इस्तेमाल पका हुआ खाना, दूध, साग-सब्जी और पानी आदि खाने-पीने की चीजों को रखने के लिए किया जाता है. लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता कि फ्रिज में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फ्रिज में टमाटर ( tomatoes in the fridge), जो सब्जियों में स्वाद बढ़ाने का काम करता है, रखना चाहिए या नहीं. अगर आप भी टमाटर को फ्रिज में हफ्ते और महीने भर तक रखते हैं, तो यह बहुत खतरनाक है. पहली बात टमाटर फ्रिज में नहीं रखने चाहिए. (You should never store tomatoes in the fridge) टमाटर को फ्रिज में रखने से हेल्थ संबंधी क्या नुकसान हो सकते हैं, इसके बारे में हम आपको बताएंगे और साथ ही बताएंगे कि टमाटर को कहां स्टोर करना चाहिए.
फ्रिज में क्यों नहीं रखें टमाटर- (Never store tomatoes in the fridge)
टमाटर सब्जियों में स्वाद का अलग तड़का लगाने का काम करता है. इससे सब्जियों का स्वाद बढ़ता है. कई बार लोग इसे खट्टे के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं. कई लोग तो टमाटर की चटनी बनाकर भी इसका स्वाद चखते हैं. यहां तक कि टमाटर सलाद की भी शान बढ़ाता है. बता दें, टमाटर में लाइकोपीन नामक एक कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसकी वजह से इसका रंग लाल होता है. फ्रिज में ठंडा होने की वजह इसके रंग पर बुरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि लाइकोपीन, ग्लाइकोएल्कलॉयड में बदलने लगता है, जिसे टोमेटिन ग्लाइकोएल्कलॉयड कहा जाता है. शरीर के लिए टोमेटिन ग्लाइकोएल्कलॉयड बहुत ही ज्यादा नुकसानदेह है. इससे उल्टी, मतली, सूजन, दस्त और आंतों में सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इससे किडनी और लिवर पर बुरा असर पड़ता है.

कहां करें टमाटर स्टोर- (Where should tomatoes actually be stored)
एक्सपर्ट की मानें तो फ्रिज में टमाटर रखने से यह पकने के दौरान एथिलीन गैस छोड़ता है. जिससे इसका स्वाद और सुगंध दोनों ही बदल जाते हैं. फ्रिज में जरूरत से ज्यादा ठंडा होने पर टमाटर के अंदर की झिल्ली टूटने लगती है. झिल्ली टूटते ही टमाटर ढीला पड़ने लगता है और फिर धीरे-धीरे सड़ जाता है. कई दफा टमाटर अंदर से सड़ चुका होता है और लोग उसे बाहर ढीला (Loose) समझ कर सब्जी में डालकर खा लेते हैं, लेकिन यह बहुत नुकसानदायक है. इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि टमाटर को कभी भी फ्रिज में लंबे समय के लिए ना रखें. टमाटर को कमरे के तापमान में ही स्टोर करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- अमरूद में नमक लगाकर खाने से क्या होता है? फायदे जान हो जाएंगे हैरान
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं