विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2025

रात भर पानी में भिगोकर रख दें 2 इलायची और सुबह खाली पेट कर लें, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Cardamom Water Benefits: किचन में मौजूद इलायची एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद और सुगंध के साथ सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है.

रात भर पानी में भिगोकर रख दें 2 इलायची और सुबह खाली पेट कर लें, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
Cardamom Water Benefits: इलायची का पानी पीने के फायदे.

Ilaichi Khane Ke Fayde: इलायची किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि मीठे से लेकर नमकीन तक हर तरह के व्यंजन में हरी इस्तेमाल का उपयोग किया जाता है. लेकिन ये सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत के लिए भी कमाल है. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं इसका पानी और किन लोगों को करना चाहिए इलायची के पानी का सेवन.

इलायची का पानी पीने के फायदे- (Ilaichi Pani Ke Fayde)

1. ब्लड प्रेशर-

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है इलायची के पानी का सेवन. क्योंकि इसमें पोटैशियम और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- दाल सब्जी में नमक हो गया है ज्यादा, तो इन टिप्स की मदद से मिनटों में करें ठीक 

Latest and Breaking News on NDTV

2. कब्ज-

पाचन संबंधी समस्या से रहते हैं परेशान, तो आप हरी इलायची वाले पानी का सेवन कर सकते हैं. इस पानी में मौजूद गुण पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.

3. वजन कम करने-

इलायची का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर में जमा फैट कम होता है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है.

4. इम्यूनिटी-

इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट इलायची के पानी का सेवन कर सकते हैं.

कैसे बनाएं इलायची का पानी- (How To Make Cardamom Water)

इलायची के पानी को बनाना बहुत ही आसान है. आप एक गिलास पानी में 2 इलायची को रात भर भिगो कर रख दें. फिर अगली सुबह खाली पेट इसे पीएं. आप इलायची पाउडर को गुनगुने पानी में भी डालकर पी सकते हैं.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | How to Lose Weight | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cardamom Water, These 4 Problems Get Rid Of If You Drink Cardamom Water, Soaked Cardamom At Night, Ilaichi Pani Pine Ke Fayde, Cardamom Water Drink In Morning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com