Viral Video: ऋषिकेश में मिली लड़की के बुलावे पर बेलारूस की विलेज लाइफ देखने पहुंचे इंडियन यूट्यूबर अभिनव रेड्डी का नया वीडियो सामने आया है. इसमें वे मारिया के साथ अकेले रूस के सबसे रोमांटिक शहर में घूमते हुए नजर आ रहे हैं. अभिनव ने बताया, 'सेंट पीटर्सबर्ग की यह एक सरप्राइज ट्रिप थी, जिसकी पहले से हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी. लेकिन, यहां घूमने के बाद ऐसा लगा जैसे मैं पहले हनीमून पर आया हुआ हूं.'
'साइलेंट' ट्रेन में किया सफर
अभिनव ने बताया, 'बेलारूस से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलती है. इसीलिए मारिया और मैंने उसी से जाने का फैसला किया. यहां की ट्रेन का सफर बहुत शांति वाला था. कोच में थोड़ा भी शोर-शराबा नहीं था. मुझे मीडिल बर्थ मिली थी, जबकि मारिया को नीचे वाली बर्थ अलॉट हुई थी. सफर के दौरान मरिया ने मुझे बताया कि यहां ट्रेन में कोई पैसेंजर शराब पीते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत ट्रेन से नीचे उतार दिया जाता है.'
1978 के नक्शे का किया इस्तेमाल
वीडियो के मुताबिक, अपने सफर को रोमांचक बनाने के लिए अभिनव ने मारिया की दादी के 1978 के पुराने नक्शे का इस्तेमाल किया. उन्होंने राह चलते अजनबियों से इस नक्शे प किसी भी जगह उंगली रखने को कहा और बिना किसी प्लनिंग के वहीं जाने का फैसल किया. इसी मजेदार तरीके से वो 300 साल से भी ज्यादा पुराने बॉटनिकल गार्डन पहुंच गए. वहां उन्हें पता चला कि युद्ध झेलकर भी जीवित बच जाने वाले खास पौधों को वहां इंसानों की तरह ही मेडल देकर सम्मानित किया गया है.
टाइटैनिक थीम वाले डांस क्लब में जीता इनाम
इस सफर में दोनों के बीच काफी शानदार केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिला. अभिनव ने मारिया की खूबसूरती को बयां करने वाली एक कविता भी लिखी, जिसमें उन्होंने मारिया को परफेक्ट वाइफ मटेरियल बताया. यह सुनकर मारिया की आंखें भर आईं और उन्होंने अभिनव को गले लगा लिया. इसके बाद दोनों टाइटैनिक की थीम वाले एक विंटेज डांस क्लब में गए, जहां उन्होंने शानदार डांस करके इनाम भी जीता, और फिर उसे उनकी मदद करने वाली एक बुजुर्ग महिला को खुशी-खुशी सौंप दिया.
क्या दोनों शादी करने वाले हैं?
इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में एक सवाल उठ रहा है- क्या ये दोनों शादी करने वाले हैं? इसका जवाब देते हुए अभिनव ने साफ किया कि वो फिलहाल अपने करियर और यूट्यूब व्यूज पर निर्भर हैं. इसलिए, मारिया को पसंद करने और उसके साथ खास बॉन्ड होने के बावजूद, वो अभी किसी रिश्ते या शादी का बोझ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'उससे शादी कर लो, वरना मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा'अभिनव और मारिया के इस वीडियो को देखने के लिए फेसबुक पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'उससे शादी कर लो, वरना मैं तुम्हें कभी माफ़ नहीं करूंगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर वह शादी कर लेता है, तो चैनल का कंटेंट ही खत्म हो जाता है.'
तीसरे यूजर ने पूछा, 'सुंदर लड़कियों को डेट करने के मामले में यह बंदा सबसे किस्मत वाला है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'दुनिया चाहे जो भी कहे, आप बस उससे शादी कर लीजिए. आप दोनों साथ में एकदम परफेक्ट लगते हैं.'
यह भी पढ़ें:- सिर्फ 155 रुपये में मिल गया 2BHK फ्लैट, ऑनलाइन सेल में शख्स की चमकी किस्मत
यह भी पढ़ें:- हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे का वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं