विज्ञापन

दिल्ली की लड़की पहुंची हिमालय के गांव, पता चला यहां फोन करने के लिए लगते हैं 30 रुपये प्रति मिनट

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर नयोनिका के मुताबिक, पहाड़ों में रहना खूबसूरत तो है, लेकिन यहां की जिंदगी की अपनी चुनौतियां भी हैं, तो हर किसी के लिए हर वक्त आसान नहीं होतीं.

दिल्ली की लड़की पहुंची हिमालय के गांव, पता चला यहां फोन करने के लिए लगते हैं 30 रुपये प्रति मिनट
ट्रैवल ब्लॉगर मोनिका रवि ने बताया कि ये सैटेलाइट फोन गांव के एक अंकल के पास रहता है.
Instagram@nayonika_ravi

Viral Video: दिल्ली की रहने वाली नयोनिका जब हिमालय के गांव घूमने गईं तो पता चला की वहां मोबाइल ने नेटवर्क नहीं आते. किसी से बात करनी हो तो सैटेलाइट फोन का यूज करना पड़ता है. उसका रिचार्ज महंगा है. 1000 रुपये का रिचार्ज करने पर 800 रुपये आते हैं, और सिर्फ 60 सेकंड बात करने में ही 30 रुपये खर्च हो जाते हैं.

'पहाड़ों में आकर समझ आती है नेटवर्क की वैल्यू'

नयोनिका ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'उत्तराखंड की जौहर घाटी के मुनस्यारी गांव में, यह सैटेलाइट फोन वहां के लोगों के लिए एक लाइफलाइन की तरह है. यह देखना वाकई दिलचस्प है कि हमारे देश के सबसे दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोग जुड़े रहने के लिए कैसे रास्ते निकाल लेते हैं. कभी-कभी, हम मोबाइल नेटवर्क जैसी आम चीजों को बहुत हल्के में ले लेते हैं. लेकिन जब हम ऐसी जगहों पर पहुंचते हैं तो उसकी असली वैल्यू का पता चलता है.'

'वर्क फ्रॉम होम की एक्सपेक्टेशन लेकर ना आएं'

नयोनिका ने बताया, 'हर लगभग हर गांव में होमस्टे है. लेकिन अगर आप वर्क फ्रॉम होम की एक्सपेक्टेशन लेकर यहां आने की सोच रहे हैं, अभी अपना प्लान बदल लेना, क्योंकि यहां बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं है. लेकिन हां, व्यू बहुत शानदार मिलने वाले हैं.'

'पहाड़ में रहने वालों से सीखें खुश रहने की कला'

एक दूसरे वीडियो में नयोनिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी को पहाड़ों में रहने वाले लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए. भले ही उनके पास शहरों की तरह आलीशान घर, विलासिता या तमाम सुविधाएं न हों, लेकिन उनके पास जो कुछ भी है, उसी में खुश रहना वे बखूबी जानते हैं. कभी-कभी, खुश रहने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. और शायद यही वह बात है जो हम सभी को उनसे सीखनी चाहिए.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- क्या यह लीगल है?

इंस्टाग्राम पर नयोनिका के इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग गांव वालो के पास इस फोन के लीगल या इल्लीगल होने की बात पूछ रहे हैं, जबकि कुछ इसकी कीमत का अंदाजा लगा रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'क्या आम नागरिकों के लिए सैटेलाइट फोन को अपने पास रखना कानूनन सही है?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये फोन तो आसानी से मिलते भी नहीं हैं. अंकल के पास कहां से आया?'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'इससे अच्छा तो 2-वे रेडियो इस्तेमाल कर लेते. कम से कम कई लोग आपस में संपर्क में रह सकते थे. या फिर कोई CB रेडियो ले लेते, जिसे इस्तेमाल करने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'ये तो स्टारलिंक जैसा है.'

'BSNL का सैटेलाइट फोन है'

एक यूजर ने कमेंट में क्लियर किया कि ये बीएसएनएल का सैटेलाइफ फोन है, जो पूरी तरह से लीगल है और भारत में इसकी कीमत 1 लाख रुपये ये ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- हाथी के पैर के नीचे दबकर भी जिंदा बच गया बाइक सवार, हरिद्वार-देहरादून हाईवे का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में मिली लड़की को रूस घुमाने ले गया इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये मुझे पहले हनीमून जैसा लगा'

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से हर ट्रिप पर टोल टैक्स के 145 रुपये कैसे बचा रहा ये शख्स? जानिए अनोखा जुगाड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himalayan Village, Viral Video, Satellite Phone, Munsiyari Uttarakhand, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com