- सेवइया का उपयोग कई व्यंजन तैयार करने के लिए भी किया जाता है.
- हम सभी को सेवइयां की खीर बहुत पसंद है.
- यह भारतीय व्यंजनों की स्वादिष्ट रेसिपीज में से एक है.
हम सभी को सेवइयां की खीर बहुत पसंद है. यह भारतीय व्यंजनों की स्वादिष्ट रेसिपीज में से एक है. यह घी भुनी हुई सेवई है, जिसे चीनी और केसर के दूध में पकाया जाता है और सूखे मेवों के साथ गार्निश कर सर्व किया जाता है. बता दें कि सेवई या सेंवई एक ऐसी सामग्री है, जिसे सूजी के आटे या दरदरे पिसे दुरुम गेहूं के आटे से बनाई जाती है. यह स्वादिष्ट और काफी बहुमुखी है. एक क्रीमी खीर के अलावा, सेवइया का उपयोग कई अन्य मीठे और नमकीन व्यंजन तैयार करने के लिए भी किया जाता है - और नमकीन सेवइया एक लोकप्रिय उदाहरण है. सेवई उपमा का एक वर्जन है, जिसे कई भारतीय घरों में एक लोकप्रिय ब्रेकफास्ट डिश के रूप में बनाया जाता है.
Weight loss: पनीर और खीरे से बना यह प्रोटीन रिच सैलेड वजन घटाने में कर सकता है मदद- Video Inside
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह स्वादिष्ट, सुपर क्विक और बनाने में आसान है. नमकीन सेवइया साधारण सीज़निंग का उपयोग करने बनाई जाती है जो हमारे दैनिक खाना पकाने में इस्तेमाल की जाती है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है. तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? इस बढ़िया डिश के लिए अपने बर्तन और पैन निकालें और अपने लिए एक स्वादिष्ट नाश्ता तैयार करें.
कैसे बनाएं नमकीन सेवइया | नमकीन सेवइयां बनाने की रेसिपी:
नमकीन सेवइया सबसे स्वादिष्ट नाश्ते में से एक है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. नमकीन सेवइया बनाने के लिए आपको सेवई, उबले आलू, कटे हुए प्याज, नमक, भुनी हुई मूंगफली, कढ़ी पत्ता, धनिया, कटा हुआ अदरक और कटा हुआ लहसुन चाहिए. एक पैन में पानी गरम करें और उसमें नमक डालें. पैन में सेवई डालकर 4-5 मिनट तक उबलने दें. इस बीच, एक कढ़ाई को आंच पर रखें और तेल में राई और कढ़ी पत्ता डालकर भूनें. अदरक, लहसुन और प्याज़ डालें, फ्लेवर को तेल में छोड़ दें. उबले आलू और मूंगफली डालें, अच्छी तरह मिलाएं. नमकीन सेवई मसाला तैयार है. मसाले में उबली हुई सेवइयां डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे नाश्ते में गरमागरम परोसें!
Tomato Rice: आलस भरी दोपहर के लंच के लिए एकदम परफेक्ट है यह यम्मी साउथ इंडियन डिश
नमकीन सेवइया बनाने के लिए यहां देखें वीडियो:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं