विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2022

बढ़ती गर्मी के कारण गरम कार के बोनट पर ओडिशा की महिला ने बनाई रोटियां

मूल रूप से ओडिशा के एक लोकल न्यूज चैनल द्वारा बनाए गए और @nilamadhabpanda द्वारा ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, हम एक कार के पास खड़ी एक महिला को देख सकते हैं.

Also Read in
बढ़ती गर्मी के कारण गरम कार के बोनट पर ओडिशा की महिला ने बनाई रोटियां
  • हर दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है.
  • ओडिशा की एक महिला कार के बोनट पर रोटियां बनाती दिखी.
  • इस वीडियो को कई कमेंट्स मिलें.

ऐसा लगता है कि गर्मी का मौसम अपने चरम पर पहुंच गया है, हर दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है. यहां तक कि गर्मी के महीनों में आमतौर पर ठंडे रहने वाले शहर भी इस साल एक नई तरह की गर्मी का अनुभव कर रहे हैं. इतना ज्यादा तापमान देखकर कई लोग मजाक तक कर लेते हैं कि गर्मी में बाहर का पूरा खाना बना सकते हैं. यह सुनकर हम भले ही हंसें, लेकिन अगर यह सच हो गया तो क्या होगा? यह पूरी तरह से अविश्वसनीय लगेगा, है ना? खैर, यह वास्तव में सच हो गया. ओडिशा की एक महिला कार के बोनट पर रोटियां बनाती दिखी! हां, आपने एकदम सही पढ़ा है.

अक्षय कुमार और नुसरत की सेल्फी में है मजेदार फूडी ट्विस्ट

मूल रूप से ओडिशा के एक लोकल न्यूज चैनल द्वारा बनाए गए और @nilamadhabpanda द्वारा ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, हम एक कार के पास खड़ी एक महिला को देख सकते हैं. रोटियां बनाने के लिए महिला के पास चकला, बेलन और गेहूं का आटा होता है. जैसे ही वह भीषण गर्मी में खड़ी होती है, महिला कार के बोनट पर गोल रोटियां बनाती है. एक बार जब वह प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तो वह रोटी को वाहन पर रखती है और सेंकती है. आप उसे दूसरी तरफ से पकाने के लिए रोटी को पलटते हुए भी देख सकते हैं. एक मिनट के वीडियो में आप देख सकते हैं कि दरअसल तेज गर्मी में रोटी एक कार में पक गई थी. यहां इसे देखें:

जब से वीडियो अपलोड किया गया है, तब से इसे 60.9K बार देखा जा चुका है और कई कमेंट्स भी मिल चुके हैं. धूप को लेकर कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और अपने अनुभव बताए. एक व्यक्ति ने कहा, "कल धूप में बाइक चलाते समय मेरा हाथ जल गया." एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि सोलर कुकर लाना बेहतर है, मिनटों में खाना बनाना बहुत आसान है, पकाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना है." कुछ अन्य लोग वीडियो पर हंसे.

मणिपुर की एक जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "बधाई हो भारत! आखिरकार, हम कार के बोनट पर रोटी बना सकते हैं."

हालांकि, एक कमेंट था जो निश्चित रूप से बाकियों से अलग था. एक यूजर ने वीडियो का जवाब यह दिखा कर दिया था कि कैसे किसी ने स्कूटर की सीट पर डोसा बनाया! यूजर @chittapanda ने स्कूटर की सीट पर एक बर्तन से डोसा का घोल डालते हुए एक शख्स का वीडियो शेयर किया. फिर वीडियो में दिख रहा आदमी कुछ देर इंतजार करता है और डोसे को दूसरी तरफ से पकाने के लिए पलटता है.यहां कमेंट देखें:

इस वीडियो के बारे में आप क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट करके हमें बताएं!

भाग्यश्री का ड्रूल-वर्दी घर का बना स्वादिष्ट डिनर आपकी क्रेविंग को बढ़ा देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Making Roti On Car, Woman Makes Roti On Car, Vrial Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com