- व्रत में साबूदाना खाना चाहिए या नही.
- व्रत में बनाएं साबूदाने से बनी ये स्पेशल रेसिपी.
- खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान हैं ये रेसिपी.
Navratri 2023: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों मे से एक है नवरात्रि का त्योहार. इस साल यह त्योहार 22 मार्च 2023 दिन बुधवार से शुरू हो रहा है. इस दिन से भक्तजन माता के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं और कुछ लोग 9 दिनों का व्रत भी रखते हैं. इस व्रत में साफ-सफाई और खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाता है. घरो में प्याज, लहसुन का इस्तेमाल वर्जित होता है. साथ ही व्रत रखने वाले केवल सात्विक और फलाहारी भोजन ही ग्रहण करते हैं. इस तरह में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या व्रत में साबूदाने का सेवन करना चाहिए या नही.
व्रत में साबूदाना खाना चाहिए या नहीं ( Vrat me Sabudana Khana Chaiye ya Nahi):
यह सवाल कई लोगों के मन में आता है कि व्रत में साबूदाने का सेवन करना चाहिए या नहीं. बता दें कि व्रत में साबूदाना खाया जा सकता है. साबूदाना पाम सागो के तने में पाए जाने वाले टैपिओका रूट से बनता है, इसे कई लोग कसावा नाम से भी जानते हैं. इसको काटकर बड़े-बड़े बर्तनों में पानी भरकर लंबे समय तक रखा जाता है. इसका पानी हर रोज बदला जाता है. फिर इस गूदे से साबूदाना बनाया जाता है. इसके सूखने के बाद इसमें स्टार्च के पाउडर से पॉलिश किया जाता है जिससे इसमें शाइन आती है. इसके बाद यह बाजार में बिकने के लिए आता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
साबूदाना के फायदे ( Sabudana Benefits):
साबूदाना एक ऐसा फूड आइटम है जिसका सेवन व्रत में खूब किया जाता है. इसमें स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो आपके शरीर को पूरा दिन ऊर्जा देता है साथ ही आपके पेट को ज्यादा समय तक भरा रखता है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है. इससे कई व्यंजन बनते हैं जो व्रत के दौरान खाएं जाते है.
साबूदाने से बनने वाली रेसिपी ( Sabudana Recipe):
साबूदाना वड़ा
व्रत के दौरान आप साबूदाना वड़ा बनाकर खा सकते हैं. इसको बनाना बेहद आसान होता है और यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें .
साबूदाना खीर
साबूदाने को दूध में डालकर पकाया जाता है. फिर इसमें शक्कर और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
साबूदाना खिचड़ी
व्रत के दौरान साबूदाने की खिचड़ी खाना लोग खूब पसदं करते हैं. इसे बनान बेहद ही आसान होती है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं