क्रिकेट और खाने के शौकीन की बात करें तो जब भी भारत का मैच होता है खाने से जुड़ी कोई न कोई खबर जरूर दिल जीत लेती है. और एक बार फिर ऐसी ही न्यूज ने क्रिकेट फैन का ध्यान खींचा है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में जैसे ही सेंचुरी मारी, उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यह देख कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे. देश के अलग अलग हिस्सों में क्रिकेट फैन अपने तरीके से इस खुशी को सेलिब्रेट करने लगे. और एक फैन ने तो फ्री में बिरयानी खिलाना शुरू कर दिया. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बिरयानी वेंडर ने विराट का शतक पूरा होते ही लोगों को फ्री में चिकन बिरयानी खिलाई. देखते ही देखते दुकान पर मुफ्त में बिरयानी खाने वालों की भीड़ लग गई. करीब 500 लोगों ने फ्री में चिकन बिरयानी के मजे लिए. यह दुकान यूपी के मुजफ्फरनगर में काफी फेमस है. इसके मालिक का नाम मोहम्मद दानिश रिजवान है.
ये भी पढ़ें- Smriti Irani Making Tea: किसकी फरमाइश और किसके घर पर यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने बनाई चाय, देखें वीडियो
यहां देखें वीडियोः
आप़को बता दें कि मालिक मोहम्मद दानिश रिजवान ने वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली के रनों को लेकर खास स्कीम चला रहे हैं. जिसमें विराट जिस दिन जितना रन बनाते हैं, वे उनके प्रतिशत डिस्कांउट पर लोगों को बिरयानी देते हैं. रिजवान ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में कोहली ने 88 रन बनाए थे तो हमने ग्राहकों को इतने परसेंट डिस्काउंट दिया था. यानि 60 रुपये में मिलने वाली चिकन बिरयानी ग्राहकों को सात रुपये में दे रहे थे. विराट कोहली के बर्थडे पर हमने 100 प्रतिशत डिस्काउंट देने का वादा किया था. इतना ही नहीं रिजवान ने ये भी बताया कि वो विराट कोहली को अपनी दुकान की फेमस चिकन बिरयानी खिलाना चाहते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं