- हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं.
- केले में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
- डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है अमरूद का सेवन.
Type 2 Diabetes Food List: डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या में से एक है. विश्व भर में लाखो लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं. आपको बता दें कि टाइप 2 डायबिटीज वाले व्यक्ति में, शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता है और इस स्थिति को इंसुलिन प्रतिरोध कहा जाता है. टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण समय के साथ धीरे-धीरे दिखते हैं. उनमें से कुछ में प्यास और भूख में वृद्धि, बार-बार पेशाब आना, वजन कम होते जाना, थकान, आंखों में कम दिखाई देना. संक्रमण और घावों का धीमी गति से भर पाना आदि. लेकिन इस बीमारी से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है हेल्दी डाइट. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट को बैलेंस रखें. डायबिटीज में बहुत सी खाने-पीने की चीजें मना होती हैं तो वहीं कुछ चीजों को डाइट में शामिल कर इस समस्या से बच सकते हैं.
टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये फूड्सः
1. हरी सब्जियांः
हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हैं. हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. मेथी वाटरः
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है. रोज़ाना सुबह एक गिलास पानी में करीब आधा चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
3. केलाः
केले में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है. डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा का सेवन न करें. दिनभर में आधा या एक केले का सेवन कर टाइप 2 डायबिटीज को बैलेंस कर सकते हैं.
4. अमरूदः
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है अमरूद का सेवन. अमरूद एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है. अमरूद में विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अमरूद को डाइट में शामिल कर शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
5. दालचीनीः
डायबिटीज में दालचीनी को काफी असरदार माना जाता है. दालचीनी में ऐसे कई कंपाउंड पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. दालचीनी वाला दूध पीने से टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Indo-Chinese Recipe: इंडो-चाइनीज खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें ये टेस्टी चिली गोभी रेसिपी
Mosambi For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए मौसंबी का करें सेवन
Brighter Skin Diet: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए रोज खाएं ये चार चीजें
Coconut Drink For Immunity: इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन चार चीजों से बनाएं कोकोनट मिल्क
Fennel Tea Benefits: सौंफ की चाय पीने के 8 हैरान करने वाले फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं