- हर जगह आपको लोकप्रिय कुल्फी मिल जाएगी.
- यह गर्मी का पसंदीदा डिजर्ट है.
- कुल्फी के कई वर्जन देखने को मिलते हैं.
भारत में हर मौसम के दौरान खाई जाने वाली बेहद ही लोकप्रिय चीजें हैं. जिसे तरह सर्दी और बरसात के मौसम में हम गरमागरम पकौड़े और समोसे खाना पसंद करते हैं, उसी तरह गर्मी में ठंडी ठंडी चीजें खाने और पीने का अपना एक अलग ही मजा है. ऐसी ही हम सबकी पसंदीदा कुल्फी को इस मौसम में खाने से कोई इनकार नहीं कर सकता है. कुल्फी एक लाजवाब डिजर्ट है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी पहली पसंद है. बाजार में मिलने के अलावा कुल्फी को हम बेहद ही आसानी से और कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. कुल्फी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आप कन्हीं पर भी चले जाइए आपको उस जगह पर वहां की लोकप्रिय कुल्फी मिल ही जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूध, मलाई और ड्राई फ्रूट के कॉम्बिनेशन से बनने वाली कुल्फी की एक नहीं बल्कि ढेरो वैराइटी देखने को मिलती हैं. पिस्ता कुल्फी से लेकर मैंगो कुल्फी तक, इसकी हर वैराइटी आपको ललचाने के लिए काफी है. कुल्फी रेसिपी की शानदार लिस्ट में हम आपके लिए खोया कुल्फी की रेसिपी जोड़ रहे हैं जिसे आपको इस सीजन जरूर आजमाना चाहिए है! पांच चीजों के मिश्रण से बनने वाली यह कुल्फी खाने में बेहद ही मजेदार हैं और इसका स्वाद आपको इसे दोबारा बनाने के मजबूर कर देगा. यहां तक इस गर्मी में यह आपको फेवरेट डिजर्ट बनने के लिए तैयार है आप चाहे तो इसे मेहमानों को भी डिजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं. चलिए जानते हैं खोया कुल्फी की क्विक एंड इजी रेसिपी.
कैसे बनाएं खोया कुल्फी | खोया कुल्फी रेसिपी:
एक कढ़ाही में दूध लें और एक उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें. दूध को आधा होने तक पकाएं. अब इसमें खोया, चीनी, इलाइची पाउडर और बादाम, पिस्ता डालकर मिक्स करते हुए पकाएं. 5 से 10 मिनट पकाएं और इसे थोड़ा गाढ़ा होने दें. गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें. मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे कुल्फी मोल्डस में डालकर पूरी रात या आठ घंटे तक फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. सेट होने के बाद कुछ देर बाहर या पानी से बर्तन में मोल्ड को रखकर कुल्फी को आराम से निकालकर सर्व करें.
खोया कुल्फी की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
अल्लू अर्जुन का क्या है पसंदीदा खाना? पत्नी स्नेहा रेड्डी ने एएमए सेशन में किया शेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं