- इस साल हरियाली तीज 2022, 31 जुलाई को मनाई जाएगी.
- महिलाएं इस मौके पर हाथों में मेंहदी लगाती है.
- हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं व्रत भी रखती हैं.
मानसून के साथ ही भारत में त्योहारों की शुरूआत हो जाती है. इस दौरान आने वाले त्योहारों में रक्षाबंधन, जन्माअष्टमी और हरियाली तीज जैसे त्योहार शामिल हैं. हरियाली तीज का पर्व, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ और हरियाणा में खूब धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल हरियाली तीज 2022, 31 जुलाई को मनाई जाएगी. इस दिन महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरा दिन व्रत रखकर भगवान शिव और देवी की अराधना करती हैं. महिलाएं इस मौके पर हाथों में मेंहदी लगाती है और पूरा सोलह सिंघार करती हैं. इसके अलावा वे अपने माता पिता से मिलने के लिए उनके पास जाती है जहां उन्हें उपहार के रूप में सिंधारा दिया जाता है, जिसमें फल, मिठाई, श्रृंगार की चीजें शामिल होती हैं. अन्य त्योहारों की तरह हरियाली तीज के मौके पर बहुत से व्यंजन तैयार किए जाते हैं अगर भी उन रेसिपीज के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां हमने कुछ रेसिपीज की एक लिस्ट तैयार की हैं जिन्हें आप भी इस बार बना सकते हैं.
हरियाली तीज पर बनाएं ये पांच स्वादिष्ट व्यंजन:
Easy Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए सिर्फ 15 मिनट में तैयार दही ब्रेड उपमा का यह नया वर्जन
बासुंदी
कोई भी त्योहार डिजर्ट या मिठाई के बिना अधूरा ही लगता है. यह एक शानदार डिजर्ट है जिसे आप इस बार तीज के मौके पर बनाकर उत्सव हो और ज्यादा बढ़िया तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गुजिया
घेवर के बाद गुजिया दूसरा डिजर्ट है जिसे तीज के अवसर बनाया जाता है. गुजिया के आपको वैसे तो काफी वर्जन देखने को मिलते हैं. आमतौर पर खोए की गुजिया को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

सूजी बेसन लड्डू
लड्डू को भारत में खूब पसंद किया जाता है, त्योहार हो या कोई खास मौका भारतीय घरों बेहद ही चाव से बनाएं जाते है. तीज के मौके पर बनाने के लिए इस बार हम आपके लिए सूजी बेसन के लड्डू की स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं.
आलू सूजी पूरी
पूजा से लेकर शादी तक खाने में पूरी जरूरी देखने को मिलती है. लोकप्रियता की वजह से पूरी के भी आपको बेहद से वर्जन देखने को मिलते हैं और आज हम आपके साथ आलू सूजी पूरी की लाजवाज शेयर कर रहे हैं, इसे बासुंदी या खीर के साथ भी पेयर कर सकते हैं.
घेवर
सावन और राखी के मौके पर घेवर सबसे ज्यादा मिलने वाली मिठाई है. अगर आप भी घेवर खाने के शौकीन है और इस बार इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां रेसिपी देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं