- आज है हरियाली तीज.
- महिलाएं रखेंगी पति के लिए व्रत.
- शिव और पार्वती की जाती है पूजा.
जोधपुर : इन बार भाद्रपद शुक्ल तृतीया को मनाई जाने वाली हरियाली तीज तीन शुभ संयोग के साथ 19 अगस्त को मनाई जाएगी इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा करती हैं कुछ स्थानों पर कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर पाने के लिए भी तीज का व्रत करती हैं हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी सखियों के साथ मिलकर पेड़ पर झूला डालती है और सावन के लोकगीत गाकर इस त्योहार की खुशियां मनाती हैं राजस्थान में विशेषकर जयपुर और जोधपुर में इसे बड़े स्तर पर मनाया जाता है जहां महिलाएं लहरिया परिधान में सज धज कर भगवान शिव की पूजा करती है.
19 अगस्त को 4 ग्रहों के शुभ संयोग के बीच मनाई जाएगी हरियाली तीजजोधपुर के पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ.अनीष व्यास ने बताया कि इस बार हरियाली तीज पर सुबह से लेकर रात 09.19 तक सिद्ध योग रहेगा इसके बाद साध्य योग बनेगा जो अगले दिन सुबह तक रहेगा वहीं रवि योग देर रात 1.47 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 20 अगस्त को सुबह 5.53 पर खत्म होगा इसके अलावा इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है, जो सुबह से लेकर देर रात 01.47 तक है इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है इसलिए इस दिन हरी साड़ी के साथ हरी चूडियां भी पहनने का प्रचलन है हरियाली तीज का व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है इस पर्व को नाग पंचमी से दो तिथि पूर्व मनाया जाता है हरियाली तीज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और माता पार्वती के साथ गणेश जी और भगवान शिव की पूजा करती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त को रात 8.01 मिनट से शुरू हो रही है और 19 अगस्त को रात 10.19 मिनट पर समाप्त होगी जिससे हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

कुंडली विश्लेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि हरियाली तीज पर तीन शुभ योग सिद्ध योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा जो व्रती को धन और करियर में लाभ पहुंचाएगा वहीं सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा इस दिन बनने वाला सिद्ध योग से व्रती की पूजा, मंत्र आदि सिद्ध होंगे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरियाली तीज की पूजा के लिए 3 शुभ मुहूर्त के योग बन रहे हैं। इस दिन सुबह 07.30 मिनट से 09.08 मिनट तक पूजा कर सकते हैं इसके बाद आप दोपहर 12.25 मिनट से शाम 05.19 मिनट कर शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.

हरियाली तीज के अवसर पर जोधपुर के भीतरी शहर में हर वर्ष देर शाम से रौनक लगी रहती है जोधपुर में हरियाली तीज बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है यहां महिलाएं तीज के अवसर पर लहरिया पोशाक पहनती हैं और तीज माता की पूजा करती हैं जोधपुर के बाजारों में हरियाली तीज के कपड़ों के साथ साथ ही तीज से संबंधित घेवर मिठाई,मेहंदी व लहरिया की अधिक डिमांड रहती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं