विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2025

सर्दियों का सुपरफूड है उबला हुआ सिंघाड़ा, फायदे ऐसे की हर रोज खाएंगे आप

Singhara Benefits: सर्दियों के सीजन में आने वाला सिंघाड़ा सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होता है. अमूमन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं, लेकिन यकीन मानिए कि अगर आप इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जान लेंगे तो इसको खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

सर्दियों का सुपरफूड है उबला हुआ सिंघाड़ा, फायदे ऐसे की हर रोज खाएंगे आप
Singhara Benefits: उबला सिंघाड़ा खाने के फायदे.

Singhara Benefits: सर्दियों के सीजन में आने वाला सिंघाड़ा सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होता है. अमूमन लोग इसके फायदे नहीं जानते हैं, लेकिन यकीन मानिए कि अगर आप इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जान लेंगे तो इसको खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. बता दें कि सिंघाड़े में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, मिनरल्स, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन पाए जाते हैं. ये ठंड में शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि सर्दियों में उबला सिंघाड़ा आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है. 

सर्दियों में सिंघाड़ा खाने के फायदे ( Singhara Benefits In Winters)

ये भी पढ़ें: सर्दियों में तेजी से घटाना है वजन, तो खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी

वजन कंट्रोल करने में मददगार

सिंघाड़े में कैलोरी बेहद कम मात्रा में पाई जाती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इसका सेवन आपके पेट को लंबे समय तक भरा फील कराने में मदद करता है. जो आपको ओवरइटिंग से बचाता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है. 

पेट के लिए अच्छा

सिंघाड़े का सेवन आपके पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ ही कब्ज, गैस और पेट की दूसरी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. 

हाइड्रेटेड रखे

सर्दियों में ठंड की वजह से हम कम पानी पीते हैं. ऐसे में सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पानी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ये बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.

इंस्टैंट एनर्जी 

सिंघाड़े में नैचुरल शुगर पाई जाती है, जो शरीर को इंस्टैंट एनर्जी देने में मदद करता है. ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है, क्योंकि सिंघाड़े में पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है. इसके अलावा सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इंफेक्शन और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Chestnut Benefits, Singhara Benefits, Boiled Chest Nut Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com