- डायबिटीज में न करें शहद का सेवन.
- किसे नहीं खाना चाहिए शहद.
- क्यों नहीं करना चाहिए शहद का सेवन.
Honey Side Effects In Hindi: शहद को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये हम सभी जानते हैं. शहद को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. रेसिपीज में स्वाद को बढ़ाने से लेकर सुंदरता तक के लिए शहद का उपयोग किया जाता है.. शहद में कई औषधीय गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें विटामिन-बी, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, कैलोरी, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. शहद को वजन घटाने के लिए भी खूब इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि शहद का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. शहद के सेवन से फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंच सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए शहद का सेवन.
शहद से होने वाले नुकसान- (Shahad Khane Ke Nuksan)
1. डायबिटीज-
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको शहद का सेवन नहीं करना चाहिए. शहद में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- सर्दियो के मौसम में लो हो जाता है ब्लड प्रेशर? इस चीज का ऐसे करें सेवन मैनेज रहेगा...

2. एलर्जी-
कई लोगों को कुछ-कुछ चीजों से एलर्जी रहती है. अगर आपको भी शहद का सेवन करने से स्किन में किसी तरह की कोई समस्या नजर आ रही है, तो आप इसका इस्तेमाल और सेवन न करें. क्योंकि इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
3. पेट संबंधी-
कब्ज, पेट में ऐंठन, सूजन और दस्त की वजह बन सकता है जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन. अगर आपको पेट संबंधी समस्याएं है तो आप शहद का सेवन न करें.
4. ब्लड प्रेशर-
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है. शहद का सेवन. खासतौर पर तब जब आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो शहद के सेवन से बचें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं