- तुलसी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.
- तुलसाी के पत्तों का अधिक सेवन करने से खून पतला हो सकता है.
- तुलसी की तासीर गर्म होती है.
Side Effects Of Eating Tulsi: तुलसी हर भारतीय घर में आसानी से आपको मिल जाएगा. हिन्दू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है. तुलसी का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जाता है. तुलसी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. बहुत से लोग रोजाना तुलसी का सेवन तो करते हैं लेकिन उन्हें इसे खाने का सही तरीका नहीं पता होता. तुलसी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. प्राचीन काल से ही विभिन्न दवाइयों को बनाने में तुलसी का इस्तेमाल हो रहा है. सर्दी-जुकाम, खांसी की परेशानी में तुलसी के पत्तों का काढ़ा बेहद फायदेमंद माना जाता है. स्किन इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में भी मददगार है तुलसी के पत्ते. तुलसी के पत्ते को चाय में डालकर या काढ़ा बनाकर सेवन करने से कई बीमारियों के संक्रमण से बचा जा सकता है. लेकिन तुलसी के इतने फायदे होने के बाद भी इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं.
तुलसी के साइड इफेक्ट्सः (Side Effects Of Tulsi)
1. खून पतलाः
तुलसी के पत्तों का अधिक सेवन करने से खून पतला हो सकता है. तुलसी के पत्तों में ऐसी प्रॉपर्टीज पायी जाती है. जो खून को पतला करने के लिए जानी जाती है. जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. जलनः
तुलसी की तासीर गर्म होने के कारण इसका अत्यधिक सेवन करने से पेट में जलन पैदा हो सकती है. इसलिए तुलसी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.
3. गर्भवती महिलाएंः
प्रेगनेंसी के दौरान तुलसी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. तुलसी में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है. जो पीरियड शुरू होने का कारण बन सकता है. तुलसी के अधिक सेवन से प्रेगनेंसी में डायरिया की समस्या भी हो सकती है.

प्रेगनेंसी के दौरान तुलसी का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. Photo Credit: iStock
4. डायबिटीजः
डायबिटीज के मरीजों को तुलसी के सेवन से बचना चाहिए. माना जाता है कि तुलसी, ब्लड शुगर को कम करने का काम करती है. ऐसे में वे लोग जो डायबिटीज या हाइपोग्लाइसीमिया के मरीज हैं और शुगर की दवाइयां ले रहे हैं. अगर वे तुलसी का सेवन करते हैं, तो उनके ब्लड शुगर में बहुत ज्यादा कमी आ सकती है. जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
5. दांत खराबः
तुलसी के पत्तों को चबाकर खाना दांतों के लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है. तुलसी के पत्तों में पारा और आयरन की मात्रा पाई जाती है. इसमें कुछ मात्रा में आर्सेनिक भी पाया जाता है, जिससे दांत खराब हो सकते हैं.
Increase Oxygen Level: कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल, शरीर में इसे कैसे ठीक रखें
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Quinoa For Health: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें क्विनोवा, ये हैं इसके चार फायदे
Immune Boosting Foods: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का करें सेवन
Sweet Lime Juice: गर्मियों में रोजाना मौसंबी का जूस पीने से मिलेंगे ये 8 फायदे
Protein-Rich Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए ट्राई करें लो-कार्ब, प्रोटीन रिच फालूदा रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं