सारा अली खान के खाने-पीने के किस्से किसी से छिपे हुए नही है. एक्ट्रेस का गैस्ट्रोनॉमिकल एडवेंचर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना रहता है. बता दें कि एक बार फिर से सारा अली खान ने अपनी फूड डायरी को फैंस के साथ शेयर किया लेकिन इस बार वो अपने इस फूड एडवेंचर से थोड़ा दुखी हो गई. दरअसल सारा ने गर्मी आने से पहले गुजराती व्यंजन उंधियू का आनंद लेने का फैसला किया था. लेकिन जब उन्होंने डिश का ऑर्डर दिया तो सारा को बेहद ऑयली उंधियू मिला. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उंधियु एक पारंपरिक गुजराती डिश है जो त्योहारों के समय बेहद लोकप्रिय होता है. यह स्वादिष्ट और सुगंधित डिश कई तरह की सब्जियों, नारियल और मसालों के साथ मिलाकर तैयार की जाती हैं. सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो उंधियू को टिशू पेपर पर लिए नजर आ रही हैं और उसमें खूब सारा ऑयल देखने को मिल रहा है. सारा अली खान ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “सीजन का लास्ट, लेकिन इतना तेल होने का कोई कारण नहीं है. और फिर जिम में पसीना बहाओ और मेहनत करो.”
ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने फैशन शो के तुरंत बाद खाया दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड, देखिए उन्होंने क्या खाया
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यहां देखें सारा की स्टोरी की क्लिप:


बता दें कि ये कोई पहली बार नही है कि सारा अली खान ने अपने फूडी एडवेंचर से लोगों के मुंह में पानी ला दिया है. इसके पहले भी सारा की फूड डायरी लोगों के मुंह में पानी ला देती है. कुछ समय पहले सारा अली खान ने अपने टेस्टी लंच प्लेट की एक फोटो शेयर की थी. जो एक औथेंटिक इंडियन थाली लगती थी, उसमें हम कद्दू की सब्जी, ब्रोकली की सब्जी, पीली दाल, भिंडी की सब्जी, चावल, अचार, कटा हुआ प्याज, नींबू और एक हरी मिर्च देख सकते थे. उन्होंने हमें यह बताते हुए कैप्शन दिया कि "बचा हुआ फूड लंच के के लिए है." पूरी स्टोरी के लिए यहां क्लिक करें.
आलू सब्जी है या अनाज? आखिर इस पर क्यों मचा है बवाल, जानिए पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं