विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2016

भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर डायबिटीज़ के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर डायबिटीज़ के लिए लोगों को करेंगे जागरूक
हैदराबाद: जाने-माने भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिक्रेट वर्ल्ड को अलविदा कहने के बाद अब देश में जागरूकता फैलाते नज़र आ रहे हैं। जी हां, हाल ही में सचिन डायबिटीज़ के प्रति लोगों को जागरूक करते दिखाई दिए।

डायबिटीज़ के उपचार की दिशा में काम करने वाली दुनिया की अग्रणी नोवो नॉर्डिस्क ने हाल ही में सचिन को मधुमेह के खिलाफ भारत में शुरू किए गए अपने जागरूकता अभियान 'चेंजिंग डायबिटीज' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। कंपनी अधिकारियों ने यहां एक समारोह के दौरान यह घोषणा की।

इस मौके पर सचिन ने कहा कि डायबिटीज़ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है और लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। भारत में इस समय 6.92 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं तथा 2035 तक यह संख्या 12.35 करोड़ तक पहुंच जाने की आशंका है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 3.5 करोड़ लोगों को तो यह तक नहीं पता कि उन्हें डायबिटीज़ जैसी बीमारी है।

नोवो नॉर्डिस्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक मेल्विन डीसूजा ने कहा, "भारत दुनिया में सर्वाधिक मधुमेह मरीजों वाला देश है तथा नोवो नॉर्डिस्क मधुमेह और इससे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने को प्रतिबद्ध है।"
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes, Sachin Tendulkar, Brand Ambassador, डायबिटीज़, सचिन तेंदुलकर, ब्रांड एंबेसडर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com