Republic Day 2023 Recipe: देशभर में 74वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. हर साल पूरे देश में गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस के मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ दिखता है. भारतवासियों के लिए 26 जनवरी बेहद महत्वपूर्ण दिन है. क्योंकि 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में संविधान लागू किया गया था. तीन साल तक लगातार संघर्ष और समाजिक, कानूनी मंथन करने के बाद हमारे देश का संविधान तैयार किया गया था. संविधान को बनाने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था. गणतंत्र दिवस (Republic Day) को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है. भारत में हर छोटे बड़े सेलिब्रेशन में फूड अहम भूमिका निभाता है. और बात जब खाने की होती है तो बच्चों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. अगर आप भी अपने बच्चों के लिए इस गणतंत्र दिवस कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो आप उनके लिए डोनट्स बना सकते हैं.
कैसे बनाएं ट्राइकलर डोनट्स-How To Make Tricolour Donuts Recipe:
बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है. खासतौर पर रंग-बिरंगी चीजें. तो क्यों न इस गणतंत्र दिवस उनके फेवरेट डोनट्स को ट्राइकलर में बनाया जाए. ताकि 26 जवनरी को सेलिब्रेट भी किया जा सके और बच्चों को उनकी पसंद की चीज भी मिल जाए. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी शुरू करते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनों के लिए बनाएं ये खास रेसिपी

सामग्री-
- मैदा
- शुगर
- दूध
- सफेद मक्खन
- नमक
- आइसिंग शुगर
- नारंगी रंग
- हरा रंग
- खमीर
- तेल तलने के लिए
Cabbage Paratha: एक ही तरह का पराठा खा कर हो गए हैं बोर तो एक बार जरूर ट्राई करें पत्ता गोभी पराठा
विधि-
- ट्राइकलर डोनट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, शुगर, दूध, यीस्ट और नमक मिला लें.
- फिर आटा गूंथने के लिए पानी डालें और स्मूद आटा गूंथ लें.
- लोई लेकर उसे मक्खन से अच्छी तरह गूंद लें, थोड़ा सा आटा छिड़क कर 1 घंटे के लिए गरम जगह पर रख दें.
- ग्लेज़ के लिए, आइसिंग शुगर, दूध डालें और बिना किसी गांठ के अच्छी तरह मिलाएं.
- इसे तीन बाउल में अलग-अलग रखें.
- एक बाउल में नेचुरल रंग ही रहने दें, दूसरे और तीसरे बाउल में नारंगी और हरा रंग डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- घंटे भर के बाद आटा दोगुने आकार का हो गया है.
- इसे मोटा बेल लें और गोल कटर से गोल शेप में काट लें.
- इसके बाद छोटे कटर से बीच से काट कर गर्म स्थान पर रख दें.
- 10 मिनट बाद वे दोगुने आकार के हो गए हैं, गरम तेल में धीमी, मीडियम आंच पर ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें.
- ठंडा कर डोनट को ट्राइकलर में गार्निश कर सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं