- रात को बच गई रोटियां तो न हो परेशान.
- बची रोटियों से बनाएं टेस्टी नाश्ता.
- देसी स्टाइल में बनाएं ये विदेशी डिश.
Roti Nachos: कई बार ऐसा होता है कि रात की रोटियां बच जाती हैं. ऐसे में हम परेशानी में पड़ जाते हैं कि आखिर इनका किया क्या जाए. कई लोग तो उनको खा लेते हैं लेकिन कई लोग ऐसा नहीं करते, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी (Recipe) बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप जानबूझ कर रात को ज्यादा रोटी बनाएंगे. दरअसल, आप बची हुई रोटियों से एक ऐसा नाश्ता (Quick Breakfast Recipes) बना सकते हैं जो आपकी शाम की चाय हो या फिर सुबह की दोनों के साथ खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. चिप्स, नमकीन, समोसे इस तरह के बहुत सारे ऑप्शन होते हैं जिनका मजा आप अपनी चाय के साथ ले सकते हैं.
What can be made from leftover roti? कई बार लोग बाहर की चीजों की बजाए घर का बना नाश्ता खाना पसंद करते हैं. लेकिन कंफ्यूजन ये होती है कि हर बार आखिर अलग क्या बनाएं. तो आज आपकी इस परेशानी का इलाज हमारे पास है. शेफ अजय चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें उन्होंने रोटियों से नाचोस बनाएं हैं. ये बनाने में बेहद आसान है और खाने में बहुत ही लजीज हैं. तो आइए जानते हैं रोटी नाचोस बनाने की रेसिपी-
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बेस्ट शेफ इन द वर्ल्ड, Guy Savoy से छीन लिया गया 'मिशलिन स्टार' का खिताब
रोटी नाचोस बनाने की रेसिपी ( Roti Nachos Recipe):
- सबसे पहले रोटियों को नाचोस की शेप में काट कर तेल में फ्राई कर लें.
- इसके बाद इसमें ऊपर से नमक और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें.
- अब सालसा बनाने के लिए एक बाउल में टमाटर, प्याज, हरा धनिया, हरा मिर्च, नमक, नींबू, लाल मिर्च पाउडर और कैचप डालकर मिक्स कर दें आपका साल्सा बनकर तैयार है.
- अब क्रीम सालसा बनाने के लिए एक बाउल में क्रीम लें, उसमें दही, नमक और नींबू डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब नाचोस को बाउल में डालें, उसमें ऊपर से डालें सालसा , हैलेपीनो, चीज और रक्रीम सालसा डालकर टॉपिंग्स तैयार कर लें. आपके टेस्टी नाचोस बनकर तैयार हैं.
यहां देखें वीडियो:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं