Low Calorie Indian Food Recipe: वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है अपने खान-पान का ध्यान रखना. अगर आप वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको इसके साथ अपने खाने पर भी विशेष ध्यान देना होगा. आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना होगा जो लो कैलोरी और लो फैट हों. तो चलिए आपको बताते हैं 7 ऐसी इंडियन रेसिपीज जो लो कैलोरी होती हैं और आपके वजन को कम करने में मदद कर सकती हैं.
1. रागी डोसा ( Ragi Dosa)

साउथ इंडियन डिस में डोसा एक ऐसी डिश है जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ ही आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करेगा. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो दाल और चावल के बैटर के बजाय, रागी का डोसा बनाएं. यह खाने में टेस्टी और लो कैलोरी से भरपूर होता है. रागी डोसा की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन
2. उपमा (Upma)

उपमा पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही वजन घटाने के लिए भी अनुकूल है. इस रेसिपी को बनाने के लिए आप कई तरह की सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं. कुछ सब्जियां आपकी भूख को कंट्रोल में रखने में मदद करती हैं जो आपके वजन को घटाने में फायदेमंद साबित होता है. उपमा रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
3. ढ़ोकला ( Dhokla)

गुजराती व्यंजनों में से एक ढ़ोकला भी लो कैलोरी से भरपूर होता है. बेसन से बनाकर इसे भाप में पकाया जाता है. इसलिए यह एक लो कैलोरी स्नैक बनता है. जिसे आप वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ढोकले की रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
इन सुपरफूड की बदौलत बेहतर होगा डाइजेशन और कम होगा कोलेस्ट्रॉल, वजन भी कंट्रोल होगा
4. तंदूरी गोभी ( Tandoori Gobhi)

तंदूर में बनी खाने की डिशे लो कैलोरी होती हैं क्योंकि इनको बनाने में ऑयल की जरूरत नहीं पड़ती है. मसालों में मेरिनेट कर इसे तंदूर में रोस्ट किया जाता है. यह तंदूरी गोभी रेसिपी एक स्वादिष्ट, कम कैलोरी वाले स्नैक के तौर पर बिल्कुल परफेक्ट है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. खीरे का रायता ( Kheera Raita)

यह खास रायता खीरे के गुणों से भरपूर है. खीरा वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करने का बेहतरीन विकल्प है क्योंकि इसका लगभग 95 प्रतिशत हिस्से में सिर्फ पानी होता है. इसलिए यह वजन घटाने में मदद कर सकता है. खीरे का रायता की रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
Calcium-Rich Breakfast: कैल्शियम रिच ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे बनाएं स्वादिष्ट सेब और दालचीनी दलिया
6. ओट्स इडली ( Oats Idli)

फरमेंटेड बैटर से बनी इडली गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसके साथ ही यह लो कैलोरी होती है जो आपके वजन को कम करने में मदद कर सकती है. अगर आप भी टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं और आपको खाने में वैराइटी पसंद है तो आप इस डिश को अपने मील में शामिल कर सकते हैं. ओट्स इडली रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
7. पोहा (Poha)

Photo Credit: iStock
पोहा एक भारतीय नाश्ता है जो बेहद पसंद किया जाता है. इसे देश के कई हिस्सों में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. यह लो कैलोरी होने के साथ ही स्वाद में भी काफी लजीज होता है. यह खाने में लाइट, हेल्दी और बेहद पौष्टिक है. आप भी वजन घटाने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. पोहे की रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं