विज्ञापन

Char Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा का प्लान है? कब खुलेंगे कपाट, रजिस्ट्रेशन, रूट और जरूरी नियम पहले जान लें, Explainer Guide

Char Dham Yatra: सरकार ने रजिस्ट्रेशन, नियम और यात्रा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा सख्त और डिजिटल बना दिया है. अगर आप भी 2026 में चार धाम यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो तारीखों से लेकर रजिस्ट्रेशन, रास्तों और जरूरी नियमों की पूरी जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है.

Char Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा का प्लान है? कब खुलेंगे कपाट, रजिस्ट्रेशन, रूट और जरूरी नियम पहले जान लें, Explainer Guide
Char Dham Yatra 2026: चार धाम के कपाट अक्षय तृतीया के आसपास खुलते हैं और नवंबर में भैया दूज के बाद बंद होते हैं.

Char Dham Yatra 2026: हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा पर निकलते हैं. यह यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति और आत्मिक शांति का अनोखा संगम मानी जाती है. 2026 में भी बड़ी संख्या में लोग चार धाम यात्रा का प्लान बना रहे हैं. लेकिन, पहाड़ी इलाका होने, मौसम की चुनौती और बढ़ती भीड़ की वजह से अब यह यात्रा पहले जैसी सीधी-सादी नहीं रही. सरकार ने रजिस्ट्रेशन, नियम और यात्रा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा सख्त और डिजिटल बना दिया है. अगर आप भी 2026 में चार धाम यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो तारीखों से लेकर रजिस्ट्रेशन, रास्तों और जरूरी नियमों की पूरी जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है. यह एक्सप्लेनर आपको वही सब आसान भाषा में समझाएगा.

चार धाम यात्रा क्या है और क्यों खास मानी जाती है? | What is the Char Dham Yatra and Why is it Considered So Special?

चार धाम यात्रा में उत्तराखंड के चार प्रमुख तीर्थ शामिल हैं यमुनोत्री (Yamunotri), गंगोत्री (Gangotri)केदारनाथ (Kedarnath), बद्रीनाथ (Badrinath. मान्यता है कि जीवन में एक बार चार धाम यात्रा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि बुजुर्गों से लेकर युवा तक, हर उम्र के लोग इस कठिन लेकिन पवित्र यात्रा पर निकलते हैं.

2026 में चार धाम यात्रा कब शुरू होगी? | When will the Char Dham Yatra begin in 2026? | Char Dham Yatra Kab Se Hogi

चार धाम के कपाट हर साल अक्षय तृतीया के आसपास खुलते हैं और नवंबर में भैया दूज के बाद बंद होते हैं. 2026 के लिए श्री चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को होगा. श्री यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट पारंपरिक विधि-विधान से खुलेंगे. वहीं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को पारंपरिक विधि-विधान से खुलेंगे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर घोषित होगी.

ध्यान रखें: यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार या आधिकारिक पोर्टल पर तारीखें जरूर चेक करें.

2026 में चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा? | How to Register For the Char Dham Yatra in 2026?

अब चार धाम यात्रा बिना रजिस्ट्रेशन के संभव नहीं है. 2026 में भी यह नियम लागू रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

रजिस्ट्रेशन के तरीके:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • आधिकारिक चार धाम यात्रा पोर्टल
  • आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र जरूरी
  • मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन
  • ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
  • हरिद्वार, ऋषिकेश और प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट्स पर
  • सीमित संख्या में स्लॉट

रजिस्ट्रेशन में क्या जानकारी देनी होती है?

  • नाम और उम्र
  • पहचान पत्र (आधार/वोटर ID)
  • यात्रा की तारीख
  • कौन-कौन से धाम जाएंगे

यात्रा के प्रमुख रास्ते (Route Guide)

यमुनोत्री का रास्ता: हरिद्वार/ऋषिकेश, बड़कोट, जानकीचट्टी, 6 किमी पैदल यात्रा

गंगोत्री का रास्ता: हरिद्वार/ऋषिकेश,उत्तरकाशी, गंगोत्री (पूरी तरह मोटर रोड)

केदारनाथ का रास्ता: हरिद्वार/ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग , सोनप्रयाग, गौरीकुंड, 16 किमी पैदल/घोड़ा/हेलीकॉप्टर

बद्रीनाथ का रास्ता: हरिद्वार/ऋषिकेश ,जोशीमठ,बद्रीनाथ (पूरी तरह मोटर रोड)

हेलीकॉप्टर सेवा किनके लिए फायदेमंद?

  • बुजुर्ग, बीमार या समय की कमी वाले श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बड़ी राहत है.
  • ऑनलाइन बुकिंग जरूरी.
  • वजन सीमा और मौसम पर निर्भर.
  • अचानक रद्द होने की संभावना रहती है.

2026 में लागू हो सकते हैं ये जरूरी नियम:

चार धाम यात्रा के दौरान सरकार हर साल सुरक्षा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नियम सख्त करती है.

संभावित नियम:

  • मेडिकल फिटनेस जरूरी (खासकर बुजुर्गों के लिए)
  • एक दिन में सीमित श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति
  • प्लास्टिक पर सख्ती
  • निर्धारित समय में ही दर्शन
  • रजिस्ट्रेशन स्लिप साथ रखना अनिवार्य

सेहत के नजरिए से क्या सावधानियां रखें?

  • चार धाम यात्रा सिर्फ आस्था नहीं, शारीरिक फिटनेस की परीक्षा भी है.
  • धीरे-धीरे चलें, जल्दबाजी न करें
  • हाई ब्लड प्रेशर, शुगर या दिल के मरीज डॉक्टर से सलाह लें.
  • ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है.
  • ठंड और बारिश के लिए गर्म कपड़े साथ रखें.
  • खूब पानी पिएं, लेकिन हल्का भोजन करें.
यात्रा में क्या-क्या जरूरी सामान रखें?
  • ऊनी कपड़े और रेनकोट
  • आरामदायक जूते
  • दवाइयां और फर्स्ट एड
  • पहचान पत्र और रजिस्ट्रेशन स्लिप
  • पावर बैंक और टॉर्च
Latest and Breaking News on NDTV

बजट और खर्च का अंदाजा

चार धाम यात्रा का खर्च इस पर निर्भर करता है कि आप बस, टैक्सी, पैदल या हेलीकॉप्टर किस माध्यम से जा रहे हैं.

  • साधारण यात्रा: कम बजट
  • हेलीकॉप्टर और प्राइवेट टैक्सी: ज्यादा खर्च

2026 में चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी नहीं, समझदारी जरूरी है. सही तारीखें, समय पर रजिस्ट्रेशन, सेहत का ध्यान और नियमों का पालन जरूरी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com