विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2025

काजू किशमिश और बादाम से भी ज्यादा पॉवरफुल है ये नट्स, इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन

Pecan Nuts Ke Fayde: पेकन नट्स अखरोट जैसा दिखने वाला ड्राई फ़्रूट है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

काजू किशमिश और बादाम से भी ज्यादा पॉवरफुल है ये नट्स, इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए इसका सेवन
Pecan Nuts Benefits: पेकन नट्स खाने के फायदे.

Pecan Nuts Eating Benefits in Hindi: ड्राई फ्रूट्स का नाम लेते ही हमारे दिमाग में काजू, किशमिश, बादाम और अखरोट आते हैं. लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे नट्स हैं जिनका सेवन सेहत के लिए कमाल माना जाता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको एक ऐसे नट्स के बारे में बता रहे जिसे काजू, किशमिश और बादाम के समान ही फायदेमंद माना जाता है. हम बात कर रहे हैं पेकन नट्स की. पेकन नट्स अखरोट जैसा दिखने वाला ड्राई फ़्रूट है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन ई, विटामिन ए, जिंक, ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फ़ॉस्फ़ोरस, विटामिन बी 6, प्रोटीन, कैलोरी और फ़ाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों करना चाहिए इसका सेवन.

पेकन नट्स खाने के फायदे-  (Pecan Nuts Khane Ke Fayde)

1. ब्‍लड शुगर-

ब्‍लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है पेकन नट्स. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्‍लड शुगर को स्‍टेबल रखने में मददगार है.  

ये भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल बाहर कर देगी इस मसाले की चाय, बस दिन में एक बार करें सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

2. मोटापा-

हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर पेकन इंफ्लेमेशन को कम करने में मददगार है. पेकन नट्स मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और वजन को कम करने में मददगार है. 

3. डायबिटीज-

डायबिटीज मरीजों को कई चीजें खाने की मनाही होती है. लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनके सेवन से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. पेकन एक ऐसा नट्स है जिसे डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है.

4.  इम्यूनिटी-

मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है. अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप पेकन नट्स का सेवन कर सकते हैं.

5. कब्ज-

पेकन नट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है. अगर आप भी पेट संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.

GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pecan Nuts, Pecan Nuts Are More Powerful Than Cashew Raisins And Almond, Pecan Dry Fruit Khane Ke Fayde, Pecan Nuts Vs Cashews And Raisins, Pecan Nuts Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com