शाम के वक्त नाश्ते में कुछ खट्टी, मीठी, चटपटी सी डिश खाने का मन कर रहा है तो आपके दिमाग में पहला ख्याल पानी पुरी का ही आता है. इमली की खटास और गुड़ की मिठास वाला चटपटा स्वाद सिर्फ पानी पुरी में ही नहीं आता बल्कि पानी के पकौड़ों में भी आता है. जी, हां पानी के पकौड़े, इस खास रेसिपी को मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. आइए इस चटपटे नाश्ते को बनाने का तरीका जान लेते हैं.
पानी के पकौड़े
- तैयारी का समय: 20 मिनट:
- पकाने का समय: 20 मिनट
सामग्री:
- 1 कप बेसन
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 गिलास पानी
- 1/2 कप इमली का गूदा
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- एक चुटकी हींग
- लाल मिर्च पाउडर
- ¼ कप पुदीने के पत्ते
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 1 कप धनिया
- 3-4 हरी मिर्च
- 200 मिलीलीटर अमरूद का रस
- ½ छोटा चम्मच चीनी
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- तलने के लिए तेल
- प्याज के छल्ले, नींबू के टुकड़े परोसने के लिए
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बनाने का तरीका-
- बेसन, लाल मिर्च पाउडर और नमक एक बाउल में मिलाएं.
- ड्रापिंग कंसिस्टेंसी का चिकना, मध्यम गाढ़ा बैटर बनाने के लिए, थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें. हल्का और फूला हुआ बैटर पाने के लिए एक दिशा में 5 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें.
- बैटर को ढक कर 10 मिनट के लिए रख दीजिए.
- एक कटोरी में 2 गिलास पानी डालें. अब 2 टेबल स्पून हरी चटनी, इमली का पानी, अमरूद का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, हींग, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ पुदीना, कटा हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच चीनी, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब अपने पकौड़े वाले बैटर को चेक करें और उसमें बेकिंग पाउडर डालें और एक मिनट के लिए फिर से अच्छी तरह फेंटें.
- एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- एक-एक करके बैटर का एक छोटा सा हिस्सा लें, उन्हें तेल में डालें और अच्छी तरह से फ्राई करें.
- जब फुल्की तैरने लगे तब इन्हें चमचे से पलट कर तलें.
- जब आपकी फुल्की सुनहरी हो जाए, तो उन्हें कटोरी में रखे पानी में निकाल लें.
- 30-40 सेकेंड के बाद, सभी फुल्की यानी पकौड़े से पानी निचोड़ें और उन्हें तैयार पानी पुरी वाले पानी में डाल दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं