Electrolytes Rich Fruits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषण से भरपूर डाइट अहम मानी जाती है. किसी भी चीज की कमी शरीर को कई बीमारियों की वजह बना सकती है. असल में घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहा करते हैं कि किसी भी चीज की अति नुकसानदेह हो सकती है. फिर खाना ही क्यों न हो. कई लोग फिट रहने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं. लेकिन डाइटिंग से शरीर को कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है इलेक्ट्रोलाइट्स (electrolytes). इलेक्ट्रोलाइट्स के कम होने पर शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं. जैसे- दिल की धड़कन में अनियमितता, थकान-सुस्ती, जी मिचलाना-उल्टी, दस्त या कब्ज समेत पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है. आपको बता दें कि कुछ फल ऐसे हैं, जिनके सेवन से इसकी कमी को दूर कर सकते हैं.
यहां हैं इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने वाले फल- Electrolytes Badhane Wale Phal:
1. केला-
केला मैंगनीज, विटामिन बी 6, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है. रोजाना केले का सेवन कर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Beetroot Benefits: क्यों करें रोजाना चुकंदर का सेवन? यहां जानें 5 कारण

2. संतरा-
सर्दियों के मौसम में संतरे का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, एमिनो एसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मिनरल्स और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से दूर रख सकते हैं.
3. तरबूज-
तरबूज को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है. आपको बता दें कि इसमें फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-ए, सी व बी पाया जाता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
Benefits Of Radish: सर्दियों में क्यों करना चाहिए मूली का सेवन? जानें हैरान करने वाले फायदे
4. नारियल पानी-
नारियल पानी को गुणों का भंडार कहा जाता है. नारियल पानी में पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर कर हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं