अगर आप कुछ स्पाइसी और चटपटा खाना चाहते हैं तो आप पनीर कोल्हापुरी (Paneer Kolhapuri) ट्राई कर सकते हैं. यह आपके खाने के स्वाद को बढ़ा देगा. यह जितना टेस्टी है उतना हेल्दी भी. इसमें पाया जाने वाला पौष्टिक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आप पनीर कोल्हापुरी को घर पर भी बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद ही आसान है. आइए जानते हैं लजीज और मसालेदार पनीर कोल्हापुरी बनाने की आसान सी रेसिपी.
पनीर कोल्हापुरी बनाने की सामग्री-
- पनीर- 250 ग्राम
- टमाटर- 4-5 कटा हुआ
- प्याज- 2 कटा हुआ
- सूखा नारियल– आधा कप (कद्दूकस)
- तिल- 2 चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
- हरी मिर्च– 2
- लौंग– 4
- काली मिर्च- 8
- अदरक- 1 इंच
- काजू- आधा कप
- बड़ी इलायची- 1
- छोटी इलायची- 1
- दालचीनी- 1 इंच
- साबुत लाल मिर्च- 2
- हींग- 1 चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हरा धनिया- 2-3 चम्मच
- जायफल पाउडर- 1/4 चम्मच
- तेल- मात्रा के अनुसार
- नमक- स्वाद के अनुसार

Coconut Milk Recipes: स्वाद और सेहत से भरपूर हैं नारियल से बनी ये 4 रेसिपीज
इस तरह बनाएं स्वादिष्ट पनीर कोल्हापुरी-
1. सबसे पहले पनीर के बड़े-बड़े पीस कर लें.
2. इसके बाद कढ़ाई लें और उसे गैस पर रख दें. अब इसमें दालचीनी, इलायची, धनिया, बड़ी इलायची, लौंग , तिल,कद्दूकस नारियल और जायफल डालकर रोस्ट कर लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3. अब इन सभी को कढ़ाई से बाहर निकालकर रख लें.
4. अब एक पैन में तेल डालकर उसे आंच पर रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज और लहसुन डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
5. जब प्याज़ हल्का पक जाए तो इसमें धनिया डाल दें और इसके बाद ऊपर दी गई सभी चीजों के मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें.
6. अब तेल लें और उसमें इस मसाले को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
7. इसके बाद इसमें टमाटर और बाकी बचे मसालों को डाल दें.
8. अब इसमें काजू का एक पेस्ट डाल दें. अब इन मसालों को अच्छी तरह से भून लें और उसमें पानी और पनीर डाल लें.
9. इसे करीब दो से तीन मिनट तक पकाएं और फिर इसमें स्वाद के अनुसार नमक डाल दें.
10. आपका पनीर कोल्हापुरी बनकर तैयार है. इसे सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं