Namak Khane ke Fayde: पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीना सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. संतुलित मात्रा में नमक वाला पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. हालांकि, अधिक नमक का सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए.
नमक का पानी पीने के फायदे (Salt Water Benefits)
नमक वाला पानी शरीर को तेजी से हाइड्रेट करता है. सादा पानी पीने से कई बार शरीर को पर्याप्त मिनरल्स नहीं मिलते, लेकिन नमक में मौजूद सोडियम कोशिकाओं तक पानी पहुंचाने में मदद करता है. यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है और डिटॉक्स करने में भी सहायक है. यह पेट की समस्याओं जैसे वात, कब्ज और अपच से राहत दिलाता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है. नमक वाला पानी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद मिनरल्स और क्षारीय गुण हड्डियों को मजबूत करते हैं. यह लिवर और किडनी को साफ रखने में भी मदद करता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा बताती हैं, "लंबे समय से हमें बताया जाता है कि नमक सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. नमक में मौजूद सोडियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. यह हमारी नसों, मांसपेशियों और दिल की धड़कन को सुचारू रखता है. बिना सोडियम के शरीर ठीक से काम नहीं कर सकता. हालांकि, ज्यादा प्रोसेस्ड नमक, जो जंक फूड या पैकेट बंद खाने में मिलता है, सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. लेकिन प्राकृतिक नमक, जैसे समुद्री नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट, शरीर के लिए फायदेमंद है. ये नमक खनिजों से भरपूर होते हैं और सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- रात को सोते समय गर्म दूध या पानी के साथ सिर्फ 1 चम्मच खाएं, आंखों की रोशनी बढ़ाएं
साल 2017 में अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बहुत कम सोडियम वाला आहार थकान, चक्कर और दिमागी कमजोरी का कारण बन सकता है. यह तनाव हार्मोन और इंसुलिन प्रतिरोध को भी बढ़ा सकता है. इसलिए नमक को पूरी तरह छोड़ना सही नहीं है. महत्वपूर्ण है संतुलन और गुणवत्ता. रिफाइंड टेबल नमक की जगह प्राकृतिक नमक का इस्तेमाल करें. अपने शरीर की जरूरतों को समझें और नमक को दुश्मन मानने के बजाय इसे संतुलित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करें. यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा.
यही नहीं, त्वचा के लिए नमक वाला पानी किसी वरदान से कम नहीं. चेहरे को नमक वाले पानी से धोने से त्वचा मुलायम और चमकदार होती है. नमक के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा दिलाते हैं. यह मृत त्वचा (डेड स्किन) को हटाने और त्वचा में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे रूखापन दूर होता है.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास|Swaad Ka Safar
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं