- 10 दिवसीय फसल उत्सव 30 अगस्त, 2022 से शुरू हो गया है.
- केरल में इसको लेकर काफी उत्साह देख जा सकता है.
- ओणम दक्षिण भारतीय राज्य में बहुत उल्लास के साथ मनाया जाता है.
ओणम 2022: यह कुछ विशिष्ट मलयाली व्यंजनों पर दावत देने का समय है, पारंपरिक तरीके से केले के पत्तों पर, क्योंकि यह ओणम का त्योहार है. 10 दिवसीय फसल उत्सव 30 अगस्त, 2022 से शुरू हो गया है और केरल में इसको लेकर काफी उत्साह देख जा सकता है. यह त्योहार पौराणिक राजा महाबली की घर वापसी की याद में मनाया जाता है. ओणम दक्षिण भारतीय राज्य में बहुत उल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें लोग फूलों की रंगोली बनाते हैं, नाव की दौड़ में शामिल होते हैं और लोक गीत गाते और नाचते हैं, और यह पर्व ओणम साध्या की भव्य दावत के साथ समाप्त होता है.
Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए इस बार बनाएं ये 5 स्वादिष्ट लड्डू
ओणम साध्य मलयालम में ‘भोज' का अनुवाद करता है, जिसका अर्थ है ओणम साध्य दावत जिसमें विविध तरह के भोजन शामिल होते है, इसमें विभिन्न प्रकार के नमकीन और मीठे व्यंजन होते है. चावल के साथ, एरिसरी और अवियल जैसी करी परोसी जाती है. सांभर, रसम, अचार के साथ केले के चिप्स जैसे स्नैक्स और निश्चित रूप से मिठाइयां भी होती है. परंपरागत रूप से, इस मील को केले के पत्ते पर परोसा जाता है जिसे 24 शाकाहारी व्यंजन परोसे जाते हैं. रीति रिवाजों के अनुसार ओणम साध्य फर्श पर बैठकर हाथ से खाना चाहिए. हमने कुछ आसान शाकाहारी व्यंजनों को चुना है जिनका उपयोग आप अपने ओणम उत्सव के लिए कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

यहां 7 आसान केरल ओणम साध्य के लिए विशेष व्यंजन हैं.
1. रसम
यह तूर दाल बेस्ड सूप कुछ तीखे और मसालेदार स्वाद के साथ भोजन की शुरुआत करने के लिए बढ़िया है. इस लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन को बनाने के लिए टमाटर और मिर्च को तूर दाल के साथ मिलाया जाता है. यहां रेसिपी देखें.
2. पचड़ी
यह क्रीमी डिश हमेशा लोगों को पसंद आती है. नारियल, दही और अनानास का सही मिश्रण कुछ मसालों और साबुत लाल मिर्च इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए काफी हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. चीरा थोरन
उबले हुए पालक को नारियल और मसाले, करी पत्ता, राई और ढेर सारी मिर्च डालकर फ्राई करके यह हेल्दी और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया जा सकता है. इसे कुछ और कद्दूकस किए हुए नारियल से गार्निश करना न भूलें. रेसिपी यहां देखेंः
4 सांभर
क्या सांबर के बिना दक्षिण भारतीय खाना पूरा हो सकता है. कभी नहीं! लेकिन अगर आप रसोई में एक्ट्रा घंटे बिताने के मूड में नहीं हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक क्विक और आसान सांभर रेसिपी है. यहां क्लिक करें.
5 एरीसेरी
केरल का यह पारंपरिक व्यंजन लोकप्रिय रूप से ओणम उत्सव के लिए बनाया जाता है. कद्दू को मलाईदार नारियल की ग्रेवी में पकाया जाता है और उसके ऊपर करी पत्ते, लाल मिर्च, सरसों और कसा हुआ नारियल का तड़का लगाया जाता है. रेसिपी यहां देखें
6 पाल पायसम
खीर, पाल पायसम की दक्षिण भारतीय चावल और दूध से बनी एक मलाईदार डिजर्ट है, इसमें एक्ट्रा क्रंच और मिठास के लिए काजू और किशमिश के साथ मिलाया जाता है. यहां रेसिपी देखेंः
7 अडा प्रधामन
अडा चावल, गुड़ और नारियल से बनी यह आसान मिठाई सूखे मेवों के साथ और मलाईदार नारियल के दूध में पकाया जाता है. व्यंजन के लिए यहां क्लिक करें.
एक ओणम साध्य स्प्रेड तैयार करने इन रेसिपीज को देखें और अपने प्रियजनों के साथ इस दावत के लिए इन आसान व्यंजनों को चुनें.
मीड वीक में बनाना चाहते हैं कुछ मजेदार तो ट्राई करें तवा पनीर की यह स्वादिष्ट रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं