विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए छक्के-चौकों की बौछार करने वाला स्टार ऑलराउंडर बना पुर्तगाल क्रिकेट टीम का कप्तान

मोइसेस हेनरिक्स अब पुर्तगाल क्रिकेट टीम की तरफ से छक्के-चौकों की बौछार करते हुए नजर आएंगे. उन्हें 2028 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर सी टूर्नामेंट के लिए पुर्तगाल टीम का कप्तान बनाया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए छक्के-चौकों की बौछार करने वाला स्टार ऑलराउंडर बना पुर्तगाल क्रिकेट टीम का कप्तान
मोइसेस हेनरिक्स बने पुर्तगाल टीम के कप्तान

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) अब पुर्तगाल क्रिकेट टीम की तरफ से छक्के-चौकों की बौछार करते हुए नजर आएंगे. उन्हें 2028 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर सी टूर्नामेंट के लिए पुर्तगाल टीम का कप्तान बनाया गया है. पुर्तगाल टीम से पहले वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल 44 मैच खेलने में कामयाब रहे. जिसमें चार टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं. इस दौरान वह टेस्ट की आठ पारियों में 23.42 की औसत से 164, वनडे की 15 पारियों में 9.00 की औसत से 117 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 21 पारियों में 20.88 की औसत से 355 रन बनाने में कामयाब रहे. हेनरिक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रमशः दो-दो अर्धशतक दर्ज है. वनडे में वह एक भी शतक या अर्धशतक लगाने में नाकामयाब रहे. 

मदीरा में हुआ था हेनरिक्स का जन्म 

मोइसेस हेनरिक्स जरूर ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू करने में कामयाब रहे. मगर उनका जन्म मोरक्को के पश्चिम में स्थित पुर्तगाली द्वीप मदीरा में हुआ था, जो कि स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी जन्मस्थान है. हालांकि, हेनरिक्स के बचपन में ही उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया में आकर बस गया. जहां उन्होंने न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स के साथ एक लंबा पेशेवर करियर बिताया. कंगारू टीम की तरफ से हेनरिक्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला करीब पांच साल पहले खेला था. उसके बाद से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे थे. मगर खबर लिखे जाने तक वह नाकामयाब रहे. 

39 साल के हैं हेनरिक्स

मोइसेस हेनरिक्स का जन्म एक फरवरी साल 1987 में हुआ था. मौजूदा समय में वह 39 साल और 191 दिन के हैं. हेनरिक्स को लोग प्यार से मोए में भी कहकर बुलाते हैं. वह दाहिने हाथ से बल्लेबाजी वहीं दाहिना हाथ से ही मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं. टीम में वह बतौर ऑलराउंर हिस्सा लेते हैं. 

देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में भी वह कई टीमों की तरफ से शिरकत कर चुके हैं. जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब (मौजूदा समय में पंजाब किंग्स), डेल्ही डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स), कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम शामिल है. 

यह भी पढ़ें- राशिद-गजनफर की कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में आया गुरबाज का तूफान, अफगानिस्तान ने आयरलैंड को धो डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Moises Constantino Henriques, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com