विज्ञापन

Nisha Madhulika Recipe Video: घर पर इस तरह बनाएं ताजे मटर की नर्म मुलायम फूली-फूली इडली, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Matar Ki Idli Recipe: आज हम आपके साथ एक ऐसी डिश शेयर करने वाले हैं, जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. 

Nisha Madhulika Recipe Video: घर पर इस तरह बनाएं ताजे मटर की नर्म मुलायम फूली-फूली इडली, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
सॉफ्ट स्पंजी मटर की स्वादिष्ट इडली कैसे बनाएं?

Matar Ki Idli Recipe: सुबह के नाश्ते में रोजाना कुछ नया और हेल्दी ब=मिल जाए, तो बस क्या कहने. अक्सर कई महिलाओं को यह सवाल परेशान करता है कि कल क्या बनाऊं, जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी. जिसे बच्चें भी खा लें और बड़े भी. अगर आप भी किसी ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ एक ऐसी डिश शेयर करने वाले हैं, जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

मटर इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मटर 
  • सूजी 
  • हरी मिर्च 
  • अदरक
  • सरसों के दाने 
  • उरद दाल 
  • करी पत्ता 

मटर इडली बनाने की विधि?

  • पेस्ट तैयार करें: सबसे पहले हरे मटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर जार में डालें, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट स्मूद हो. 

  • बैटर तैयार करें: अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें एक कप सूजी और एक कप दही मिलाएं. स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से फेंट लें, ताकि बैटर मुलायम और बिना गुठली का हो जाए. बैटर को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.

  • तड़का लगाएं: एक पैन में एक छोटी चम्मच तेल गर्म करें, इसमें सरसों के दाने डालें, जब दाने चटकने लगें, तो उड़द दाल डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें करी पत्ते डालें और गैस बंद कर दें. तैयार तड़के को बैटर में डालकर अच्छी तरह मिला लें. 

  • इडली स्टीम करें: इडली स्टैंड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें. अब इसमें बैटर डालें. इडली कुकर या स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. चेक करने के लिए टूथपिक डालें अगर साफ बाहर आए, तो इडली तैयार है. गरमा-गरम मटर इडली को नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें.

इसे भी पढ़ें: Amla Ke Fayde: क्या रोज आंवला खाने से उतर जाएगा चश्मा, जानिए क्या है सच!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vegetable Idli Recipe, How To Make Masala Vegetable Idli, Vegetable Idli Kaise Banaye, Bombay Rava Idli, Rava Idli Recipe Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com