आयुर्वेद में कई ऐसे पेड़-पौधों का इस्तेमाल होता है, जिससे हर तरह की बीमारियों से चुटकियों में निपटा जा सकता है. ऐसा ही एक पौधा है ‘श्योनाक', जिसके बुखार, मलेरिया और पेट संबंधी समस्याओं समेत कई अन्य बीमारियों में अद्भुत फायदे हैं. ‘श्योनाक' का सेवन न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर मानसिक शांति तक कई लाभ भी पहुंचाता है. इससे जुड़े लाभों पर एक नजर डालते हैं.
श्योनाक एक भारतीय औषधीय पेड़ है, जिसे ओरोक्सिलम इंडिकम नाम से भी जाना जाता है. यह हिमालय के आसपास पाया जाता है और इसकी छाल, पत्तियां और फल कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी माने जाते हैं, जैसे कफ और वात को शांत करना और शरीर को मजबूत करना. इतना ही नहीं, बुखार, मलेरिया और पेट संबंधी समस्याओं में भी इसे रामबाण माना गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, श्योनाक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. आयुर्वेद में इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुणों के लिए उपयोग किया जाता है. श्योनाक का इस्तेमाल दशमूल के घटक के रूप में भी होता है और इसे आंतरिक और बाहरी रूप से सूजन, आमवात और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है. श्योनाक के अधिक इस्तेमाल और अवैध संग्रह के कारण यह मूल्यवान पेड़ कई भारतीय राज्यों में लुप्तप्राय हो गया है. भारत सरकार ने इसे लुप्तप्राय औषधीय पौधे के रूप में वर्गीकृत किया है.
पेट साफ नहीं होता है, तो दही में मिलाकर खाएं ये चीज, पेट के कोने-कोने से बाहर निकल जाएगी गंदगी
श्योनाक का पका हुआ फल बवासीर और पेट में कीड़े की समस्याओं का भी समाधान करता है. इसके अलावा, महिलाओं के प्रसव के बाद होने वाली समस्याओं के लिए छाल, रूट और फल का इस्तेमाल भी किया जाता है.
औषधीय गुण पाए जाने की वजह से इसे कई बीमारियों में कारगर माना गया है. पेड़ की छाल, रूट और फल का इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है. इसके माध्यम से लीवर में सूजन समेत अन्य बीमारियों को दूर करने में काफी मदद मिलती है.
श्योनाक पौधा एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है, जिसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभ हैं. इसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा, पारंपरिक चिकित्सा और कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जाता है. इसके पौधे में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं. इसके अलावा, मुंह में होने वाले छाले में भी इसका सेवन कारगर माना गया है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं