विज्ञापन

आयुर्वेद का डॉक्‍टर कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

How to become ayurvedic doctor: आयुर्वेद डॉक्‍टर्स वो होते हैं जो आयुर्वेद में पढ़ाई करके डॉक्‍टरी की डिग्री लेते हैं. इसके लिए एमबीबीएस करने की जरूरत नहीं होती.आयुर्वेद का डॉक्टर बनने के लिए अलग पढ़ाई होती है, जो 12वीं के बाद की जाती है.

आयुर्वेद का डॉक्‍टर कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

How to become ayurvedic doctor: आयुर्वेद डॉक्‍टर्स वो होते हैं जो आयुर्वेद में पढ़ाई करके डॉक्‍टरी की डिग्री लेते हैं. इसके लिए एमबीबीएस करने की जरूरत नहीं होती.आयुर्वेद का डॉक्टर बनने के लिए अलग पढ़ाई होती है, जो 12वीं के बाद की जाती है. कैसे बन सकते हैं आयुर्वेद का डॉक्‍टर और कौन सी पढ़ाई करनी होती है, जानें. 

आयुर्वेद का डॉक्‍टर कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

आयुर्वेद का डॉक्‍टर बनने के लिए BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) की पढ़ाई करनी होती है. यह एक प्रोफेशनल डिग्री होती है. इसे करने के बाद बाद आयुर्वेदिक डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस की जा सकती है. आयुर्वेद का डॉक्‍टर बनने का स्‍टेप बॉय स्‍टेप प्रोसेस ये होता है- 

12वीं (PCB से) पास करना
किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास हो. 12वीं में Physics, Chemistry, Biology (PCB) की पढ़ाई की हो. प्रतियोगी परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम 50% अंक जरूरी होते हैं.

NEET परीक्षा 
12वीं पास करने के बाद नीट की परीक्षा देनी होती है. नीट परीक्षा में आए नंबरों के आधार पर मान्‍यता प्राप्‍त सरकारी व प्रावइेट आयुर्वेद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है. 

अगर आपको IAS बनना है तो आपमें होनी चाहिए ये 7 आदतें

काउंसलिंग और कॉलेज 
NEET की परीक्षा देने के बाद रैंक के अनुसार All India या State Counselling में हिस्सा ले सकते हैं. यहां BAMS कॉलेज मिलता है. 

BAMS का कोर्स 
एक बार BAMS कोर्स में एडमिशन होने के बाद लगभग 5.5 साल में कोर्स पूरा हो जाता है. इसमें 4.5 साल पढ़ाई और 1 साल इंटर्नशिप शामिल होती है. 

रजिस्ट्रेशन 
कोर्स पूरा कर लेने के बाद State Ayurvedic Council में रजिस्ट्रेशन कराना होता है. इसके बाद कानूनी रूप से आयुर्वेदिक डॉक्‍टर के तौर पर प्रैक्टिस कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com