विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2025

क्या पाव के लिए अब चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत, लकड़ी और चारकोल पर प्रतिबंध से पाव हो सकता है महंगा

Mumbai Pav Price: पाव मुंबई में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फूड आइटम में से एक है. इसे भाजी के साथ पाव भाजी के रूप में, या वड़ा, मिसाल के साथ सर्व किया जाता है.

क्या पाव के लिए अब चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत, लकड़ी और चारकोल पर प्रतिबंध से पाव हो सकता है महंगा
Mumbai Pav Price: पाव की बढ़ सकती है कीमत.

Mumbai Pav Price: पाव एक भारतीय नाश्ता है. जब भी पाव का जिक्र होता है पहला नाम मुंबई का आता है. हाल ही में महाराष्ट्र के कुछ नेताओं और बेकरी संचालकों ने दावा किया है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से बेकरी में लकड़ी और चारकोल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले से पाव की आपूर्ति बाधित होने की आशंका है और इससे इस फूड की कीमत भी बढ़ जाएगी. ‘इंडियन बेकर्स एसोसिएशन' ने अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि पाव एकमात्र ऐसा फूड है, जो ‘वड़ा' के साथ सर्व किया जाता है और ‘वड़ा पाव' हर मुंबईवासी की बुनियादी जरूरत है. एसोसिएशन ने पत्र में कहा कि आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा से अवांछित स्थिति पैदा होगी.

‘इंडियन बेकर्स एसोशिएशन' के मुंबई भर में 110 सदस्य हैं और यह 79 वर्ष पुराना है. दरअसल बीएमसी ने बम्बई उच्च न्यायालय के निर्देश पर अमल करते हुए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बेकरी, भोजनालयों और रेस्तरां को आठ जुलाई तक बिजली, सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी जैसे स्वच्छ ईंधनों का इस्तेमाल करने को कहा है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: इस सिंपल टिप्स से झटपट बनाएं भरवां लाल मिर्च का स्वादिष्ट अचार, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

‘इंडियन बेकर्स एसोसिएशन' के सदस्य केपी ईरानी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘हरित ईंधन का इस्तेमाल और लकड़ी या चारकोल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेने से पहले नगर निगम ने हमसे सलाह नहीं ली. पाव या ब्रेड, बंद और ब्रून पाव पकाने के लिए बिजली का इस्तेमाल आर्थिक रूप से अव्यवहारिक है. 150 वर्ग फुट में फैले मौजूदा गुंबद नुमा ढांचे में इसका इस्तेमाल करना असंभव है.'

ईरानी ने कहा, ‘‘वैकल्पिक ईंधन के रूप में एलपीजी या पीएनजी की सिफारिश की जा रही है, लेकिन इसमें सुरक्षा का मुद्दा है. हर बेकरी के लिए औसतन एलपीजी की आवश्यकता 10 सिलेंडरों से कम नहीं होगी, जो किसी दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की हानि का कारण बन सकती है. इसके अलावा, मुंबई में पीएनजी के लिए हर जगह बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है.''

GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Pav, We Have To Pay More For Pav Due To Ban On Wood And Charcoal, Mumbai Pav Shortage, Mumbai Bakery Crisis, Mumbai Vadapav Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com