विज्ञापन

चटपटा खाने की है क्रेविंग, लेकिन सेहत भी है प्यारी? मॉनसून के लिए 5 ऑयल-फ्री और क्रिस्पी स्नैक्स रेसिपीज

मॉनसून में कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन तो करता है, लेकिन ज्यादा तेल से बचना भी जरूरी है. ऐसे में ट्राई करें ये 5 ऑयल-फ्री स्नैक्स, जो स्वाद में शानदार हैं और सेहत का भी ध्यान रखते हैं.

चटपटा खाने की है क्रेविंग, लेकिन सेहत भी है प्यारी? मॉनसून के लिए 5 ऑयल-फ्री और क्रिस्पी स्नैक्स रेसिपीज
चटपटा भी, हेल्दी भी! ट्राई करें ये स्नैक्स
NDTV

बारिश का मौसम आते ही कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करने लगता है. बाहर बारिश हो रही हो और हाथ में एक प्लेट कुरकुरे स्नैक्स हों, तो मजा ही अलग होता है, लेकिन समस्या तब होती है जब स्वाद के चक्कर में हम ज्यादा तला-भुना खाना खा लेते हैं, इससे पेट भारी हो सकता है और सेहत पर भी असर पड़ सकता है.

अगर आप भी मॉनसून में क्रिस्पी स्नैक्स खाना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा तेल से बचना चाहते हैं, तो चिंता की बात नहीं है. आज हम आपको 5 ऐसे ऑयल-फ्री स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो स्वाद में भी कमाल हैं और काफी हद तक हेल्दी भी.

एयर-फ्राइड मखाना चाट

मखाना एक ऐसा स्नैक है जो हल्का भी होता है और पेट भी जल्दी भर देता है. इसे एयर फ्रायर में कुछ मिनट क्रिस्पी होने तक रोस्ट कर लें. इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हरा धनिया, चाट मसाला और नींबू का रस मिला दें.

ओट्स और वेजिटेबल टिक्की

अगर आपको टिक्की पसंद है, तो इस बार इसे बिना तेल के ट्राई करें. उबले हुए आलू, ओट्स और अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर टिक्की तैयार करें. फिर इन्हें एयर फ्रायर या नॉन-स्टिक पैन पर हल्का-सा सेंक लें. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आ सकती है.

कॉर्न और चना सलाद

अक्सर लोग सलाद को बोरिंग समझते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो यह भी चटपटा और मजेदार लग सकता है. उबले हुए स्वीट कॉर्न और काले चने में प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस और चाट मसाला डाल दें. यह स्नैक पेट भरने के साथ-साथ स्वाद का भी पूरा ध्यान रखता है.

बेक्ड शकरकंद फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज की क्रेविंग हो रही है लेकिन तेल से बचना चाहते हैं? ऐसे में शकरकंद फ्राइज अच्छा विकल्प हो सकते हैं. शकरकंद को लंबी स्ट्रिप्स में काटें और मसाले लगाकर ओवन में बेक कर लें. जब ये हल्के सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें गर्मागर्म खाएं. इनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है.

स्प्राउट्स भेल

स्प्राउट्स को हेल्दी माना जाता है, लेकिन इन्हें स्वादिष्ट बनाना भी जरूरी है। उबले हुए स्प्राउट्स में टमाटर, प्याज, खीरा, हरा धनिया और थोड़ा-सा चाट मसाला मिलाएं. अगर आपको तीखा पसंद है, तो हरी चटनी भी डाल सकते हैं. यह स्नैक हल्का, स्वादिष्ट और बारिश के मौसम के लिए एक बढ़िया विकल्प है.

इसे भी पढ़ें: बारिश की बूंदों के साथ घर में न आ जाए सर्दी-खांसी, चाय में मिलाएं ये 3 जादुई मसाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Snacks, Oil Free Air Fryer For Home, Healthy Monsoon Diet, Crispy Snacks Recipes, Air Fryer Snacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com