विज्ञापन

मानसून में कितने नंबर पर चलाएं फ्रिज? जान लें सही तापमान ताकी दूध-सब्जियां न हों खराब

मानसून की नमी में दूध, सब्जी और बचा खाना जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में फ्रिज को सही तापमान पर सेट करना जरूरी है. जानें बारिश में फ्रिज को कितने नंबर पर चलाएं ताकि खाना फ्रेश रहे.

मानसून में कितने नंबर पर चलाएं फ्रिज? जान लें सही तापमान ताकी दूध-सब्जियां न हों खराब
फ्रिज का तापमान कितना होना चाहिए कि दूध-सब्जियां न हों खराब?
NDTV

बदलते मौसम के साथ हमारे खान-पान और रहन-सहन का तरीका भी बदल जाता है. गर्मी के मौसम में हम सब फ्रिज को एकदम फुल कूलिंग पर चला देते हैं ताकि पानी और कोल्ड ड्रिंक्स बर्फ जैसी ठंडी रहें. लेकिन जैसे ही मानसून यानी बारिश का मौसम दस्तक देता है, अक्सर लोग फ्रिज की सेटिंग को गर्मी की तरह ही छोड़ देते हैं. नतीजा यह होता है कि फ्रिज में रखी सब्जियां गलने लगती हैं, दूध फट जाता है या फिर खाने से अजीब सी बदबू आने लगती है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर मानसून में फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए? तो चलिए जानते हैं.

मानसून में कितने नंबर पर रखें फ्रिज? (Monsoon Fridge Temperature Settings)

ज्यादातर घरों में मिलने वाले सिंगल या डबल डोर फ्रिज में 1 से लेकर 7 नंबर तक के डायल (Regulator) होते हैं. इसमें 1 का मतलब सबसे कम कूलिंग और 7 का मतलब सबसे ज्यादा कूलिंग होता है. गर्मी में- हम इसे 5 से 7 के बीच रखते हैं. मानसून में चूंकि बाहर का तापमान थोड़ा कम हो जाता है लेकिन हवा में नमी बढ़ जाती है, इसलिए फ्रिज को 3 से 4 नंबर पर चलाना सबसे बेस्ट होता है. अगर डिजिटल फ्रिज है, तो फ्रिज का अंदरूनी तापमान 3°C से 4°C और फ्रीजर का तापमान -18°C के आसपास सेट करें.

सही तापमान न रखने से क्या होगा?

अगर आप बारिश में भी फ्रिज को बहुत ज्यादा ठंडा रखेंगे, तो फ्रिज के अंदर जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाएगी. इससे फ्रिज के अंदर की हवा का फ्लो रुक जाएगा. वहीं दूसरी तरफ, अगर आप इसे बहुत कम कर देंगे, तो नमी के कारण बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपेंगे और आपका खाना चंद घंटों में सड़ जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

मानसून में सब्जियों को दूध को खराब होने से कैसे बचाएं. (Image NDTV) 

बारिश में खाने को खराब होने से बचाने के आसान टिप्स-

1. सुखाकर रखें सब्जियां- बारिश के दिनों में बाजार से जो भी सब्जी लाएं, उसे पहले अच्छे से धो लें. फ्रिज में रखने से पहले उन्हें पंखे की हवा में पूरी तरह सुखा लें. अगर सब्जियों में थोड़ी भी नमी रह गई, तो वे फ्रिज के अंदर रखे-रखे ही गल जाएंगी.

2. एयरटाइट डिब्बों- पके हुए खाने, बची हुई दाल या कटी हुई सब्जियों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में बंद करके ही फ्रिज में रखें. इससे खाना बाहर की नमी से बचा रहता है और उसमें बैक्टीरिया नहीं लगते.

3. फ्रिज को बार-बार न खोलें- मानसून में हवा में बहुत ज्यादा मॉइस्चर होता है. जब आप बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, तो बाहर की गर्म और नम हवा अंदर चली जाती है, जिससे अंदर पानी की बूंदें जमने लगती हैं. इससे खाना जल्दी खराब होता है.

4. ओवरलोड न करें फ्रिज- फ्रिज में ठंडी हवा को घूमने के लिए जगह चाहिए होती है. अगर आप फ्रिज को ऊपर तक ठूंस-ठूंस कर भर देंगे, तो कूलिंग हर कोने तक नहीं पहुंचेगी और कुछ चीजें खराब हो सकती हैं.

5. नींबू और बेकिंग सोडा- अगर फ्रिज से बदबू आ रही है, तो एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा या कटा हुआ नींबू रख दें. यह सारी बदबू को सोख लेगा और फ्रिज फ्रेश रहेगा.

ये भी पढ़ें- हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है आयरन और कैल्शियम से भरपूर मोरिंगा चीला, नाश्ते में जरूर करें शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Storage Tips, Fridge Tips, Monsoon Food Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com