विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2024

इन लोगों के लिए वरदान हैं ये हरी पत्तियां, खाली पेट खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे

Coriander Leaves: धनिया एक ऐसा हर्बल है जो सबसे पुराने जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है. इसे आप डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन लोगों के लिए वरदान हैं ये हरी पत्तियां, खाली पेट खाने से मिलते हैं कमाल के फायदे
Coriander Leaves: हरी धनिया को आप सुबह खाली पेट चबाकर भी खा सकते हैं.

Benefits Of Coriander Leaves: सर्दियों के मौसम में आने वाली फ्रेश धनिया न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है बल्कि, शरीर को भी कई लाभ पहुंचा सकती है. आपको बता दें कि धनिया एक ऐसा हर्बल (herbal) है जो सबसे पुराने जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है.  (Benefits of coriander) चिकित्सा के क्षेत्र में वर्षों से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. इसे आप डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. हरी धनिया को आप सुबह खाली पेट चबाकर भी खा सकते हैं. हरी धनिया में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, सोडियम, फोलेट, विटामिन C, विटामिन B6, थायमिन, नियासिन आदि. जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. 

धनिया को डाइट में शामिल करने के तरीके- 3 Ways to Consume Coriander Leaves:

1. चटनी-

हरी धनिया को आप चटनी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. धनिया की चटनी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

ये भी पढ़ें- लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन, तो आज से ही खाना शुरू कर दें बासी रोटी, फायदे जान हैरान हो जाएंगे

Latest and Breaking News on NDTV

2. सूप-

सर्दियों के मौसम में सूप पीना भला किसे पसंद नहीं है. अगर आप घर पर सूप बना रहे हैं तो धनिया को एड कर सकते हैं.

3. सब्जी-

सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत के लिए भी आप सब्जी में धनिया पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

धनिया पत्ती के फायदे-(Dhaniya Patti Ke Fayde)

नियमित रूप से अपने रूटीन में धनिया को शामिल करते हैं तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. और हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. पाचन तंत्र को सही करने में भी धनिया बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है. अगर आपको सांस लेने में दिक्कत होती है और सीने में दर्द महसूस होता है तो आपको धनिया खाना चाहिए. त्वचा के लिए भी धनिया का इस्तेमाल किया जाता है. इसके सेवन से चेहरे पर दाग, मुंहासे, झुर्रियां कम हो सकती है. आंखों के लिए भी धनिया बहुत लाभकारी साबित हो सकती है. इससे आंखों में होने वाली जलन कम हो सकती है.

कैसे बनाएं गाजर का स्वादिष्ट सूप| गाजर सूप रेसिपी| Carrot Soup Recipe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coriander Leaves, Coriander Benefits, Dhaniya Patta Khane Ke Fayde, Benefits Of Coriander In Hindi, Dhaniya Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com