Memory Booster Foods: क्या आपको भी कुछ चीजें कहीं पर रख कर भूल जाने की आदत हो गई है, तो आपको अपनी याददाश्त बढ़ाने की जरूरत है. याददाश्त को बढ़ाने के लिए हेल्दी और पोषण से भरपूर डाइट की आवश्यकता होती है. असल में याददाश्त कमजोर होने की एक सबसे बड़ी वजह है खराब लाइफस्टाइल और तनाव. काम के प्रेशर के चलते आज के युवा कम उम्र में ही तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसका असर न केवल उनकी सेहत बल्कि याददाश्त पर भी पड़ रहा है. तो अगर आप भी भूलने की आदत से हैं परेशान तो अपनी डाइट इन फूड्स को शामिल कर याददाश्त को तेज बना सकते हैं.
याददाश्त तेज बनाने के लिए खाएं ये फूड्स- Eat These Foods For Boost Memory:
1. अखरोट-
अखरोट में फॉस्फोरस, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, कॉपर, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो याददाश्त को तेज करने में मदद कर सकते हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
Chironji Benefits: चिरौंजी खाने के फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप

अखरोट में फॉस्फोरस, कॉपर, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता हैंPhoto Credit: iStock
2. बादाम-
बादाम को दिमाग ही नहीं शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. बादाम में मौजूद विटामिन बी 6, विटामिन ई, जिंक, प्रोटीन शरीर को हेल्दी और याददाश्त को तेज करने में मदद कर सकते हैं.
Cold Milk Benefits: वजन कंट्रोल करने से लेकर कब्ज दूर करने तक, जानें ठंडा दूध पीने के अद्भुत फायदे
3. बेरीज-
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रैस्पबेरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. बेरीज में मैग्नीज, विटमिन सी, विटमिन के और फाइबर मौजूद होते हैं, जो याददाश्त को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
4. काजू-
काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे खाना लगभग हर कोई पसंद करता है. काजू में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी6, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को तेज बनाने में मदद कर सकते हैं.
5. अलसी-
अलसी बीज में विटामिन के, ए, सी, कैल्शियम, मैंगनीज, तांबा, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
6. कद्दू के बीज-
कद्दू के बीज को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. कद्दू के बीज में विटामिन सी, बी 6, ई, कैल्शियम, आयरन, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं. इन्हें ओट्स, दलिया सलाद में शामिल कर याददाश्त को तेज कर सकते हैं.
7. हरी पत्तेदार सब्जियां-
दिमाग को तेज बनाने में हरी पत्तेदार सब्जियां काफी असरदार मानी जाती है. रोजाना हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर याददाश्त के साथ-साथ शरीर को भी हेल्दी रख सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं