Mango Mishti Doi Recipe: गर्मियों के मौसम में अगर हमें सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, तो वो है फलों के राजा आम का. कुछ लोगों को आम काट कर खाना पसंद होता है, तो कुछ इसका शेक या आइसक्रीम बनाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी बंगाल की मशहूर मिष्टी दोई में आम का तड़का लगाया है? अगर नहीं, तो इस बार अपनी किचन में मैंगो मिष्टी दोई जरूर ट्राई करें. यह डेजर्ट न केवल ठंडा और रिफ्रेशिंग है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. चलिए जानते हैं इसकी पूरी रेसिपी और इसे खास बनाने के कुछ आसान टिप्स.
क्या होती है मिष्टी दोई? (What Is Mishti Doi Recipe)
मिष्टी दोई बंगाल की एक पारंपरिक मिठाई है, जो दूध और चीनी को फर्मेंट करके बनाई जाती है. इसका टेक्सचर गाढ़ा और क्रीमी होता है और इसमें हल्की सी कैरेमलाइज्ड मिठास होती है. पारंपरिक रूप से इसे मिट्टी के बर्तनों यानी 'मटका' में जमाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी निखर कर आता है.

कैसे बनाएं मैंगो मिष्टी दोई- (How To Make Mango Mishti Doi Recipe At Home)
सामग्री-
- गाढ़ा दही
- ताजे आम का पल्प
- दूध
- चीनी
- इलायची पाउडर
- गार्निश के लिए बारीक कटे हुए आम और ड्राई फ्रूट्स
विधि-
सबसे पहले सादे दही को एक सूती या मलमल के कपड़े में बांधकर 5-6 घंटे के लिए रख दें. इससे दही का सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा और आपको एकदम गाढ़ा और मलाईदार 'हंग कर्ड' मिलेगा. फिर ताजे पके हुए आमों को छीलकर उनके छोटे टुकड़े कर लें. अब मिक्सी में डालकर इसे तब तक चलाएं जब तक कि यह बिल्कुल स्मूथ पेस्ट न बन जाए. ध्यान रहे कि इसमें गांठें न रहें. एक कड़ाही या भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें. इसमें चीनी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध थोड़ा कम और गाढ़ा न हो जाए. इसे आंच से उतार लें और हल्का ठंडा होने दें. अब एक बड़े बाउल में तैयार हंग कर्ड और आम की प्यूरी को एक साथ मिलाएं. इसे अच्छे से फेंटें ताकि दोनों चीजें आपस में घुल-मिल जाएं. अब इस आम और दही के मिश्रण में धीरे-धीरे गुनगुना दूध मिलाएं. अच्छी खुशबू के लिए इसमें थोड़ा इलायची पाउडर भी डाल दें. इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि कोई गुठली न रहे. इस तैयार मिश्रण को मिट्टी के कुल्हड़ या कांच के बाउल में डालें. ऊपर से थोड़े बारीक कटे आम डाल दें. अब इसे एल्युमिनियम फॉयल से ढककर 6-8 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें. जब यह अच्छी तरह जम जाए, तो इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.
ये भी पढ़ें- Palak Patta Chaat: पालक के पत्तों से बनाई गई ये चाट शाम की चाय को बना देगी और भी मजेदार, नोट करें रेसिपी
फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं