How To Make Crispy Palak Patta Chaat
Palak Patta Chaat Recipi In Hindi: बहुत कम ऐसे लोग होते हैं, जो चाट खाने का शौकीन न हो. आपने पापड़ी चाट, दही भल्ला चाट, आलू चाट के बारे में काफी ज्यादा सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है एक चाट ऐसी भी है, जो न सिर्फ अपने स्वाद से सबका दिल जीत रही है, बल्कि शाम की चाय के लिए एक अच्छा विकल्प भी है. अब आप सोच रहे हैं ऐसी कौन सी चाट है? हम बात कार रहे हैं पालक पत्ता चाट की, जिसे आप आसानी से घर पर 20 मिनट में बना सकते हैं. आइए जानते हैं, इसे घर पर बनाने की पूरी विधि क्या है?

पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी क्या है?
सामग्री:
- 1 कप बेसन
- 2 कप पानी
- प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 4 टेबल स्पून दही
- 2 टी स्पून इमली की चटनी
- 2 टी स्पून पुदीने की चटनी
- 1 टी स्पून बूंदी
- 1 टी स्पून अनार
- 1 टी स्पून सेव
- 7-8 पालक के पत्ते
- एक चुटकी काला नमक
- एक चुटकी जीरा
- एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर
- एक चुटकी हल्दी
कुरकुरी पालक पत्ता चाट बनाने की विधि
- एक बाउल में एक कप बेसन लें, इसमें नमक, अजवाइन और पानी डालें.
- इसको अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर बना लें.
- अगर जरूरत पड़े तो आप और पानी डाल सकते हैं, एक चुटकी हल्छी डालकर दोबारा मिक्स करें.
- अब पालक के पत्ते लें, इन्हें बेसन के घोल में डालें, यह बेसन के घोल से पूरी तरह ढक जाएं और इन्हें एक पैन में डीप फ्राई करें.
- फ्राई किए गए क्रिस्पी पालक पत्ता को प्लेट में लगाएं और इस पर दही डालें.
- इसके ऊपर अब सभी मसाले और चटनी डालकर गार्निश करें.
- काला नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, इमली की चटनी और पुदीने की चटनी डालें.
- आप अपने स्वादानुसार मसाले डाल सकते हैं.
- आखिर में बूंदी, अनार और सेव से गार्निश करें और सर्व करें.

Photo Credit: AI
इसे भी पढ़ें: रात को फोन चार्जिंग पर छोड़ देते हैं? जानें इसके नुकसान
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Palak Patta Chaat Kaise Banaen, Palak Patta Chaat In Delhi, Palak Patta Chaat Recipe, Palak Patta Chaat Banane Ki Vidhi