अगर आप बिना दवाइयों के अपनी हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान और देसी उपाय आपकी किचन में ही मौजूद है. दरअसल आज की हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते कम उम्र में ही कमजोर हड्डियों, जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जा रही है. हड्डियों के कमजोर होने के पीछे का कारण है कैल्शियम की कमी. अगर आप भी कैल्शियम की कमी को दूर और हड्डियों को फौलादी बनाना चाहते हैं, तो रोज रात में सोने से पहले मखाने वाले दूध का सेवन करें. तो चलिए जानते है इस दूध को कैसे करें तैयार.
कैसे बनाएं मखाने वाला दूध- (How To Make Makhana Milk)
- सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें. अब इसमें एक मुट्ठी मखाने डालें और हल्की आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वे क्रंची न हो जाएं.
- अब एक बर्तन में एक ग्लास दूध चढ़ाएं. इसमें भुने हुए मखाने डाल दें.
- अब इसमें एक छोटा टुकड़ा दालचीनी और 1-2 छोटी इलायची कूटकर या पीसकर डाल दें.
- दालचीनी और इलायची न केवल दूध का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती हैं.
- दूध को हल्की आंच पर कुछ मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें ताकि मखाने दूध को सोख लें और सॉफ्ट हो जाएं.
- अब गैस बंद कर दें मखाने वाला दूध बनकर तैयार है.
कब और कैसे करें सेवन? (Kab Kaise Kare Makhana Doodh Ka Sevan)
इस गरम-गरम मखाने वाले दूध को रात में सोने से पहले पीएं. मखाने को चबा-चबाकर खा लें और ऊपर से सारा दूध पी जाएं.
क्यों खास है मखाने वाला दूध-
दूध में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. लेकिन जब आप इसमें मखाना मिला देते हैं, तो इसकी ताकत दोगुनी हो जाती है. मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जब मखाना और दूध एक साथ मिलते हैं, तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी को बहुत तेज़ी से पूरा करने का काम कर सकता है.
मखाने वाले दूध के फायदे-
- इस दूध को पीने से कैल्शियम की कमी दूर होने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है.
- मखाने और गरम दूध का कॉम्बिनेशन दिमाग को शांत करता है, जिससे जिन लोगों को रात में नींद न आने की दिक्कत है, उन्हें बहुत फायदा मिलता है.
- अगर आपको सुबह उठते ही थकावट लगती है, तो यह दूध आपकी बॉडी को एनर्जी देने का काम कर सकता है.
- इलायची और दालचीनी पेट की गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को खत्म करने में मदद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में बनाएं काले चने की चटपटी चटनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं