विज्ञापन

Makhana Chaat: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! नोट करें आसान रेसिपी

Makhana Chaat Recipe In Hindi: मखाना चाट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है.

Makhana Chaat: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! नोट करें आसान रेसिपी
Makhana chaat kaise banate hain

Makhana Chaat Recipe In Hindi: मखाना, जिसे फॉक्स नट के नाम से भी जाना जाता है कम कैलोरी वाला स्नैक है, लेकिन इसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को अनेक फायदे पहुंचा सकती है. ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में शाम को चाय के साथ इसकी चाट का मज़ा उठाते हैं, तो बस फिर क्या कहने. मखाना चाट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. तो आइए बिना देरी नोट करें इसकी आसान रेसिपी.

मखाना खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

सामग्री

  • मखाना

  • देसी घी या तेल

  • प्याज

  • टमाटर 

  • उबला हुआ आलू

  • हरी मिर्च 

  • नींबू का रस

  • काली मिर्च पाउडर

  • नमक स्वाद अनुसार

  • चाट मसाला

  • हरा धनिया 

 इसे भी पढ़ें:  सर्दियों में शरीर को गर्म रखने से लेकर वजन को कम करने में है फायदेमंद, जानें अदरक का रस पीने के जादुई फायदे

मखाना चाट बनाने की विधि?

घर पर मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहल एक कढ़ाही  में घी या तेल गरम कर लें, फिर उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर कम से कम 6 से 8 मिनट तक अच्छी तरह भून लें. जब मखाने कुरकुरे हो जाये तो गैस बंद कर दें. अब भुने हुए मखानों को हल्का ठंडा होने दें फिर. अब एक बड़ा बर्तन या बाउल लें उसमें भुने हुए मखाने डालें. फिर उसमें उबला हुआ आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को काटकर डाल दें. अब इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अपने अनुसार काली मिर्च, नमक चाट मसाला और नींबू का रस मिला दें ऊपर से हल्का हरा धनिया डालकर अच्छी तरह सजा लें और फिर शाम को चाय के साथ परोसें.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chaat, Chaat Recipes, Makhana Recipes, Savoury Recipes, Snack Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com