विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

घर पर इस तरह बनाएं पंजाबी स्टाइल दाल तड़का, देखें वीडियो

पंजाबी स्टाइल दाल तड़का एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह दाल अधिकतर लोगों की फेवरेट है. आप भी चाहे तो इस दाल तड़का को आराम से घर बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं.

घर पर इस तरह बनाएं पंजाबी स्टाइल दाल तड़का, देखें वीडियो
  • दाल ही खाने को कम्पलीट बनाती है.
  • पंजाबी स्टाइल दाल तड़का एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है.
  • तड़के की वजह से दाल में एक खास स्वाद और रंग आता है.

दाल भारतीय खाने की शान है, दाल ही खाने को कम्पलीट बनाती है. भारत में दाल की ढेरों वैराइटी हैं और हर दाल का अपना एक स्वाद. दरअसल, दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं, इसलिए लोग हमेशा अपने खाने में शामिल करते हैं. कुछ दालें खाने में काफी लाइट होती हैं जिनका इस्तेमाल खिचड़ी बनाने के लिए भी किया जाता है. दाल का इस्तेमाल आप परांठा, पकौड़ी और अन्य स्नैक्स बनाने के लिए भी कर सकते हैं. यह तो बात हुई दाल से बनने वाले व्यंजनों के बारे में. लेकिन, पंजाबी स्टाइल में बनी दाल तड़का का स्वाद ही बहुत निराला है जिसे एक बार खाने के बाद दोबारा खाए बिना नहीं रह सकता. आप में से बहुत लोगों ने सफर करते वक्त किसी ढाबे या रेस्टोरेंट में पंजाबी दाल तड़का जरूर खाई होगी और काफी बार वैसी ही दाल घर पर बनाने की कोशिश भी की होगी. मगर काफी कोशिश के बाद भी रेस्टोरेंट जैसी दाल तड़का नहीं बना पाएं, लेकिन अब ऐसी ही दाल घर पर कुछ ही मिनटों तैयार कर सकते हैं.

Home Remedies For Monsoon: मानसून में इन चीजों का सेवन करने से बढ़ेगी आपकी इम्यूनिटी

पंजाबी स्टाइल दाल तड़का एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह दाल अधिकतर लोगों की फेवरेट है. आप भी चाहे तो इस दाल तड़का को आराम से घर बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं. मुंबई बेस्ड यूट्यूबर अल्पा मोदी ने रेस्टोरेंट स्टाइल पंजाबी दाल तड़का को तैयार किया है जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आप भी स्टेप बाइ स्टेप फॉलो करके इस दाल को बना सकते हैं. पंजाबी स्टाइल दाल तड़का को तूअर दाल और धुली मूंग दाल को मिलाकर बनाया जाता है. इसमें लाल मिर्च, प्याज, टमाटर, नमक, हल्दी, जीरा और धनिया पाउडर डालकर बनाया जाता है. दाल की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है. सबसे पहले दाल को उबालकर प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है, इसके बाद आखिरी में साबुत लाल मिर्च, लहसुन, लालमिर्च पाउडर और हींग का तड़का बनाकर तैयार की गई दाल पर डाला जाता है.

नाश्ते में अब अपनी फैमिली को रोटी और परांठे की जगह खिलाएं आटे से बना यह हेल्दी रोल

तड़के की वजह से दाल में एक खास स्वाद और रंग आता है. दाल तड़का को आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं. हां, अगर इसके साथ नान, बटर नान या फिर लच्छा परांठा मिल जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. दाल तड़का को सर्व करते समय इसके साथ सिरके वाली प्याज और हरी मिर्च भी दे सकते हैं.

चलिए देखते हैं घर पर कैसे बनाई जाएं पंजाबी स्टाइल दाल तड़का:

और खबरों के लिए क्लिक करें.

ये भी पढ़ें -

Summer Diet Tips: पेट की गैस, पाचन और पेट की समस्याओं को दूर करेगा खीरा, पढ़ें खीरा के फायदे

Broccoli Recipe Video: बड़े हों या छोटे, सभी को पसंद आएंगी ब्रॉकली से बनी ये रेसिपीज़

Healthy Diet: हाई-प्रोटीन का स्रोत है यह शाकाहारी रेसिपी, पढ़ें सोया भुर्जी की विधि

यह हैं टॉप 10 प्रोटीन बेस्‍ड फूड, जिन्हें आप रोजाना खा सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Style Dal Tadka, Dal Tadka, Dal Tadka Recipe In Hindi, Dal Tadka Video In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com