- इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है.
- महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीजें.
- महाशिवरात्रि पर बनाएं ये व्रत फ्रेंडली रेसिपी.
Mahashivratri Vrat Recipes: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इसे मनाया जाता है. आपको बता दें कि कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल चतुर्दशी 18 फरवरी को रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है, जो 19 फरवरी शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को ही मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा (Bhole Shankar) को प्रसन्न करने के लिए गौरी पुत्र गणेश (Bhagwan Ganesh) और माता पार्वती (Maa Parvati) के साथ शिवजी की पूजा की जाती है. और भोले नाथ को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है. शिवरात्रि वाले दिन भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, फूल, मिठाई, आदि अर्पण कर शिव मंत्र, चालिसा और आरती करें. ध्यान रहे भोले बाबा को तुलसी के पत्ते और केतकी के भूल नहीं चढ़ाएं जाते हैं.
शिवरात्रि स्पेशल व्रत रेसिपीज- Mahashivratri Special Recipes:
अगर आप भी इस साल शिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है. आप व्रत में फलाहारी चीजें खा सकते हैं. इस बार आप शिवरात्रि व्रत के दौरान इन फलाहारी रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

1. क्रंची फ्रूट बाउल-
यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है. इसे बनाने के लिए रात में कुछ मेवे को पानी में भिगो दें. सुबह उठने के बाद ताजे फल लें और उन्हें छोटे-छोटे पीसेस में काट लें. अब मेवे को भी बारीक-बारीक काट लें. मेवे में आप बादाम, अखरोट, काजू, मुनक्का आदि ले सकते हैं. अब एक बाउल लें और उसमें गाढ़ा दूध डाल लें. अब इसके ऊपर से फलों की एक लेयर और मेवे की एक लेयर लगाएं. इसके बाद सूखे मेवे और सीड्स से इसे सजाकर खाएं. इससे आप व्रत के दौरान भी एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं.
2. ग्लूटन फ्री लड्डू-
ग्लूटन फ्री लड्डू बहुत ही हेल्दी स्वीट ऑप्शन में से एक है. इसे बनाने के लिए आपको नारियल पाउडर और थोड़ा कद्दूकस नारियल लेकर गुड़ की चाशनी में मिलाकर लड्डू बनाना होगा. अगर आप इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें खजूर मिला लें. खजूर मिलाने के लिए पहले से आपको खजूर को भिगो कर रखना है फिर उसे पीसकर लड्डू के मिक्सचर में डालकर लड्डू बनाना है.
3. स्मूदी बाउल-
कई लोगों को व्रत करने की आदत नहीं होती है. इसलिए उन्हें व्रत के दौरान काफी लो महसूस होता है ऐसे में आप कुछ हेल्दी ट्राई कर सकते हैं. अगर आप शिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आप इस हेल्दी स्मूदी को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपना कोई पसंदीदा फल लें. केला बेहतर माना जाता है. अब कुछ घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें. थोड़ी देर बाद फ्रिज से बाहर निकालें और मेवे, खजूर और दूध के साथ डालकर मिक्स कर लें. आप चाहे तो इसे फ्रेश या कुछ देर फ्रीज में रखने के बाद सेवन कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं