Lauki Juice: हमारे वेदों में हर बीमारी का इलाज लिखा है और वो भी घरेलू चीजों से. आयुर्वेद में रोगों के उपचार के लिए ज्यादातर रसोईघर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल होता आया है. महाऋषि वागवट ने अपनी किताब में रोगों के उपचार को बहुत अच्छे तरीके से लिखा है और हृदय रोग के लिए 'अष्टांग हृदय' की रचना की. इसमें हृदय को कैसे स्वस्थ रखा जाए और हार्ट अटैक से बचने के तरीकों का उल्लेख किया गया है.
महाऋषि वागवट का मानना है कि हार्ट अटैक का खतरा तभी होता है जब रक्त में अम्लीयता यानी एसिडिटी बढ़ जाती है और हृदय की नलियां मोटी होकर रक्त प्रवाह को रोकने लगती हैं, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा रहता है. विज्ञान में भी बताया गया है कि पाचन की गति धीमी होने के बाद पेट में एसिडिटी की समस्या बनती है और अम्ल बनता है. ऐसे में खट्टी डकार और गैस बनने की परेशानी होती है, लेकिन जब ये अम्ल हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो रक्त को प्रभावित करता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए आयुर्वेद में क्षारीय चीजों के सेवन पर जोर दिया जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: Diwali 2025: दीवाली पर बनाएं चिया सीड्स के लड्डू, खाने में टेस्टी और हेल्दी, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट
लौकी, जिससे घरों में सब्जी, बर्फी और खीर बनती है, रक्त में अम्लीयता को कम करने का काम करती है. लौकी गुणों से भरपूर होती है; इसमें आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन ए, बी, सी, और ई होता है. लौकी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है. हार्ट अटैक से बचने के लिए भी आयुर्वेद में लौकी का जूस का सेवन करने के लिए कहा गया है. इसके लिए लौकी का जूस बनाकर उसमें 7 से 10 पत्ते तुलसी और कुछ पुदीने के पत्ते मिला सकते हैं. जूस से पेट में अपच न हो, इसके लिए काला नमक या सेंधा नमक डाल सकते हैं.
लौकी के इस जूस का सेवन सुबह खाली पेट या नाश्ते के आधे घंटे बाद किया जा सकता है. इसे पीने से पेट ठंडा रहेगा और पेट के पाचन में तेजी होगी, जिससे पेट में अम्ल कम बनेगा और रक्त भी साफ रहेगा. लौकी का जूस पूरे शरीर को डिटॉक्स करने की ताकत रखता है. इसके अलावा, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लौकी का जूस सहायक है. लौकी का जूस वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं