Kheera Benefits: गर्मियों में हम ऐसी चीजों का सेवन करने की कोशिश करते हैं जो हमें इस गर्मी से राहत देने के साथ ही हमारे शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करे. जब बात ऐसी चीजों की आती है तो हम खीरे को कैसे भूल सकते हैं. खीरा पानी से भरपूर होता है और इसका सेवन हमारे शरीर को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. लोग इसका सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं.
कोई इसे सलाद में खाता है तो कोई इसका रायता बनाकर खाता हैं तो कुछ लोग बतौर स्नैक भी छीलकर खाते हैं. लोग इसे अपनी पसंद के हिसाब से खाते हैं. लेकिन अगर आप भी खीरे के अगर इस फायदे को ही जानते हैं कि इसमें पानी पाया जाता है तो आपको इसे दूसरे लाभों के बारे में भी पता होना चाहिए. डॉक्टर विनोद शर्मा ने अपने वीडियो में हर रोज एक खीरे का सेवन करने के अनगिनत लाभ बताए हैं. आइए जानते हैं अगर आप हर रोज एक खीरे का सेवन करते हैं तो इसका आपकी सेहत पर कैसा असर पड़ेगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- औषधीय गुणों का खजाना लिपिया अल्बा, एक-दो नहीं कई समस्याओं का है काल
हर रोज 1 खीरा खाने के फायदे ( Kheera Health Benefits)

- हर रोज एक खीरे का सेवन डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है.
- मुंह से या सांस से आने वाली बदबू को कंट्रोल करने में भी खीरे का सेवन मदद करता है.
- हर रोज एक खीरे का सेवन हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है.
- जो लोग वेट लॉस करने की सोच रहे हैं उनके लिए हर रोज एक खीरे का सेवन लाभदायी हो सकता है. ये मोटापे को कम करने में मदद करता है.
- डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए हर रोज एक खीरे का सेवन करना फायदेमंद होता है.
- जिन लोगों को हैंगओवर हो जाता है उन लोगों का हैंगओवर दूर करने में खीरे का सेवन मदद करता है.
- इसके अलावा हार्ट के पेशेंट और हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के साथ ही कैंसर के मरीजों के लिए भी इसका सेवन लाभदायी होता है.
- अगर आपको स्किन और बालों से जुड़ी समस्या हैं तो ऐसे में हर रोज एक खीरे का सेवन फायदेमंद होता है.
- आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी खीरे का सेवन मदद करता है.
- जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, या फिर जिनका पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से उनको जलन, मतली, खट्टी डकार आने जैसी समस्या होती है उनके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होता है.
धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं