Lippia Alba Kadha In Hindi: लिपिया अल्बा, जिसे स्थानीय भाषा में ‘बुश मिंट' या ‘सांता मारिया' के नाम से जाना जाता है, एक औषधीय पौधा है, जो भारत के साथ ही दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका में भी पाया जाता है. अपनी सुगंध और औषधीय गुणों के लिए मशहूर इस पौधे का आयुर्वेद में खासा स्थान है. इसके पत्ते, तने और फूल कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में कारगर हैं.लिपिया अल्बा पर हुए शोध के अनुसार, एंटीमाइक्रोबियल, सूजन-रोधी और तनाव कम करने में सहायक हैं.
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन साइंस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, लिपिया अल्बा का उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में हो रहा है. यह पौधा आसानी से उगाया जा सकता है और इसके लाभ सस्ते और प्राकृतिक उपचार के रूप में उपलब्ध हैं. अपने औषधीय गुणों और रासायनिक यौगिकों के कारण दवा, कृषि और खाद्य उद्योग में महत्वपूर्ण है. इसके सरल उपयोग और प्रभावी गुण इसे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक प्राकृतिक खजाना बनाते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अध्ययनों में इसके गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव और न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव देखे गए हैं. विशेष रूप से इसके तेल को स्टैफिलोकोकस और डेंगू मच्छरों के खिलाफ प्रभावी पाया गया है.
ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ चबाकर खा लें 2 लौंग, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये समस्याएं

लिपिया अल्बा का काढ़ा पीने के फायदे- Lippia Alba Kadha Pine Ke Fayde:
पौधा लिपिया अल्बा का काढ़ा अपच, गैस, दस्त और पेट की ऐंठन में राहत देता है. इसमें मौजूद सिट्रल और लिमोनेन जैसे यौगिक पाचन को बेहतर बनाते हैं. यह चिंता और अनिद्रा को कम करता है. पत्तियों की चाय या आवश्यक तेल अरोमाथेरेपी में भी उपयोगी हैं. इसके साथ ही खांसी, जुकाम और अस्थमा में इसके पत्तों की भाप या काढ़ा फायदेमंद हो सकता है. यह बुखार कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत देता है. पत्तियों का लेप सूजन को कम करता है. इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण त्वचा के संक्रमण को ठीक करते हैं और तेल मच्छरों को भगाने में प्रभावी हैं.
यही नहीं, लिपिया अल्बा महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है. यह मासिक धर्म की ऐंठन और अनियमितता को दूर करने में मदद करता है.
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, लिपिया अल्बा की चाय, इसका तेल त्वचा पर लगाया जा सकता है या भाप के रूप में उपयोग किया जा सकता है. हालांकि, डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
धूम्रपान करने वालों को खांसी की दिक्कत क्यों होती है?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं